नई दिल्ली, 11 मई (ता)। स्पेन के टेनेरिफ द्वीप पर खड़े हंता वायरस प्रभावित लग्जरी क्रूज शिप ‘एमवी होंडियस’ से निकाले गए यात्रियों को अब अलग-अलग देशों में भेजा जा रहा है, लेकिन इसी दौरान संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जहाज से निकाले गए 17 अमेरिकी यात्रियों में से एक व्यक्ति हंता वायरस से संक्रमित पाया गया है। हालांकि उसमें फिलहाल बीमारी के लक्षण नहीं दिखे हैं। दूसरी तरफ, फ्रांस लौट रहे पांच यात्रियों में से एक की तबीयत उड़ान के दौरान बिगड़ गई और उसमें वायरस जैसे लक्षण दिखाई दिए। फ्रांस सरकार ने एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को सख्त क्वारंटीन में रखा है। वहीं अमेरिकी यात्रियों को नेब्रास्का मेडिकल सेंटर ले जाया जा रहा है, जहां उनकी विस्तृत जांच होगी। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), स्पेनिश स्वास्थ्य मंत्रालय और क्रूज कंपनी ने दावा किया था कि जहाज पर मौजूद 140 से ज्यादा लोगों में किसी में भी वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। लेकिन अब नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।
यात्रियों को सुरक्षात्मक सूट और मास्क पहने मेडिकल टीम की निगरानी में जहाज से उतारा गया। इसके बाद उन्हें सील बसों के जरिए एयरपोर्ट ले जाकर विशेष विमानों से उनके देशों में भेजा जा रहा है। डब्ल्यूएचओ लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कई देशों की स्वास्थ्य एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। फिलहाल स्थानीय लोगों को किसी बड़े खतरे की बात नहीं कही गई है, लेकिन निगरानी और जांच तेज कर दी गई है।
हंता वायरस एक खतरनाक वायरल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से चूहों और अन्य कृन्तकों के मूत्र, मल और लार के संपर्क से इंसानों में फैलता है। यह वायरस हवा में मौजूद संक्रमित कणों के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकता है। यह फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है और कई मामलों में जानलेवा भी साबित होता है। शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं, इसलिए पहचान मुश्किल होती है।
Trending
- माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी CSSF की मैटाडोर; 14 जवान घायल
- UP में बेटियों की पढ़ाई हुई सस्ती, स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली एक परिवार की दूसरी बेटी की फीस होगी माफ
- मेरठ में प्रशासन अलर्ट मोड पर; नियम तोड़ने पर 93 हजार लाइसेंस और Registration Cancellation की संस्तुति
- मेरठ में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, संचालक बोले- बिना नोटिस कार्रवाई गलत; होटल भी रडार पर
- केएमपी पर ईंटों से भरे ट्रक से टकराई कार, मेरठ के दंपती और उनकी बेटी की मौत, भांजे की हालत गंभीर
- हिमाचल के दुर्गम गांव बड़ा भंगाल तक पहुंचेगी सड़क, महिलाओं को 1500 रुपये सहित CM सुक्खू के बड़े एलान
- समलैंगिक संबंधों के बारे में सरकार ले निर्णय लंबित मामलों का हो निस्तारण
- पासपोर्ट को माना जाए नागरिकता का सबूत

