चंबा, 11 मई (ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां आज सोमवार सुबह भटियात के करीरा में पर्यटकों से भरी एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में चालक के अलावा तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। घायलों में दो बच्चे एक महिला और एक पुरुष को टांडा भेजा गया है। घायलों को इलाज के लिए टांडा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे। इनमें से गाड़ी का चालक जिला मंडी, जबकि अन्य गुजरात के पर्यटक थे।
ये सभी लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। इसी दौरान भारी बारिश के बीच उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मृतकों की पहचान ललितभाई पतनानी निवासी गुजरात, ममताबेन ललितभाई, काजल पत्नी प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, दियान्श पुत्र प्रियंक कन्हैयालाला भोपानी, प्रियंक कन्हैयालाला भोपानी और जसवंत कुमार निवासी निवासी गांव कोहरा, डाकघर संथल, तहसील जोगिंदरनगर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। वहीं घायलों में मयंक ललितभाई पतनानी, फोरमबेन मयंक पतनानी, जियान्श मयंक ललितभाई (3) पतनानी, प्रियान्शी भोपानी (3) (पुत्री प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी) के तौर पर हुई है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

