नई दिल्ली/शंघाई (चीन), 11 मई (ता)। दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और कुमकुम मोहोद वाली भारतीय महिला रिकर्व टीम ने गत दिवस शूट-ऑफ में मेजबान चीन को हराकर शंघाई में हुए तीरंदाजी विश्व कप 2026 में स्वर्ण पदक जीता। रविवार को खेले गए मुकाबले में चौथी सीड वाली भारतीय तिकड़ी ने, झू ङ्क्षजगयी, हुआंग युवेई और यू की की युवा दूसरी सीड वाली चीनी तीरंदाजी टीम के खिलाफ, चार सेट के आखिर में 4-4 से बराबरी पर रहने के बाद 28-26 से शूट-ऑफ जीता।
अंकिता भगत, जो पेरिस 2024 ओलंपिक्स में धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थीं, ने शूट-ऑफ की शुरुआत नौ से की, जिसके बाद कुमकुम ने 10 का स्कोर किया। जीत सुनिश्चित करने के लिए आठ की जरूरत थी, चार बार की ओलंपियन दीपिका ने नौ का स्कोर करके जीत पक्की की। यह दीपिका का 39वां तीरंदाजी विश्वकप पदक है। वहीं, अंकिता का आठवां और कुमकुम मोहोद का पहला पदक है।
Trending
- तेलंगाना में बनेगी देश की पहली डेटा सेंटर सिटी, 24 घंटे चलेगा डेटा, नहीं रुकेगा इंटरनेट
- नए भिखारियों की जमात जब तक नहीं सुधरेगी भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाने का कोई औचित्य नहीं
- डिवाइडर बंद कराने से पहले नागरिकों को गडढ़ा मुक्त सडक और फुटपाथ
- सोशल मीडिया संचालक संदिग्ध खबरों के प्रसारण से बचें, महिला के अपहरण की कोशिश ने समाज में भय का माहौल बनाया
- ट्रेन में भाले या अन्य खेल उपकरण यात्री डिब्बे में ले जाना उचित नहीं
- अलीगढ़ में महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती और अशोक पाण्डेय की संपत्ति कुर्क, बैंक खाते फ्रीज
- देश के नए IB चीफ होंगे महेश दीक्षित, तपन डेका की जगह लेंगे
- चढ़ावा चोरी विवाद : चंपत राय का राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी पद छोड़ा

