Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेलंगाना में बनेगी देश की पहली डेटा सेंटर सिटी, 24 घंटे चलेगा डेटा, नहीं रुकेगा इंटरनेट
    • नए भिखारियों की जमात जब तक नहीं सुधरेगी भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाने का कोई औचित्य नहीं
    • डिवाइडर बंद कराने से पहले नागरिकों को गडढ़ा मुक्त सडक और फुटपाथ
    • सोशल मीडिया संचालक संदिग्ध खबरों के प्रसारण से बचें, महिला के अपहरण की कोशिश ने समाज में भय का माहौल बनाया
    • ट्रेन में भाले या अन्य खेल उपकरण यात्री डिब्बे में ले जाना उचित नहीं
    • अलीगढ़ में महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती और अशोक पाण्डेय की संपत्ति कुर्क, बैंक खाते फ्रीज
    • देश के नए IB चीफ होंगे महेश दीक्षित, तपन डेका की जगह लेंगे
    • चढ़ावा चोरी विवाद : चंपत राय का राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी पद छोड़ा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»PM Modi आज हैदराबाद दौरे पर, 9500 करोड़ की सौगात और BJP Rally से बदलेंगे दक्षिण का मिजाज
    चुनाव

    PM Modi आज हैदराबाद दौरे पर, 9500 करोड़ की सौगात और BJP Rally से बदलेंगे दक्षिण का मिजाज

    adminBy adminMay 10, 2026Updated:May 10, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को यहां करीब 9,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक रैली को संबोधित करेंगे। ये परियोजनाएं सड़क, परिवहन, कपड़ा, रेलवे और ईंधन सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं। मोदी ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर कर्नाटक और तेलंगाना की अपनी यात्रा का विवरण साझा किया। प्रधानमंत्री ‘सिंधु अस्पताल’ को राष्ट्र को समर्पित करने के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

    मोदी ने पोस्ट में कहा, ‘‘मैं शाम को शहर में भाजपा की एक सभा को संबोधित करूंगा। पिछली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार और मौजूदा कांग्रेस सरकार के कुशासन से निराश तेलंगाना भाजपा की ओर देख रहा है। हमें मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन बताता है कि हमारी पार्टी तेलंगाना की पहली पसंद है।’’ सूत्रों ने बताया कि मोदी के हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उनके उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के आवासों पर जाने की संभावना है। कल्याण का स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बाद अप्रैल में ऑपरेशन हुआ था और वह अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कल्याण ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि तेलंगाना 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए आ रहे प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करता है।

    उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में बुनियादी ढांचे, संपर्क सुविधा और आर्थिक वृद्धि को मजबूत करने, युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने और तेलंगाना के विकास को गति देने की प्रतिबद्धता के लिए मैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की केंद्र सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’’ इस बीच, केंद्र सरकार के एक अधिकारी ने यहां हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी) में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विकास परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किए जाने संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को शनिवार को आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे को चार लेन का बनाने और जहीराबाद औद्योगिक क्षेत्र सहित कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। मोदी रेलवे की काजीपेट-विजयवाड़ा मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना के विभिन्न खंडों, हैदराबाद में ग्रीनफील्ड पेट्रोलियम, तेल एवं स्नेहक (पीओएल) टर्मिनल और वारंगल में प्रधानमंत्री मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे।

    भाजपा की तेलंगाना इकाई के मुख्य प्रवक्ता एन वी सुभाष ने कहा है कि पार्टी तेलंगाना को ऐसे राज्य के रूप में देखती है, जहां वह अपने दम पर सत्ता में आ सकती है। भाजपा की प्रदेश इकाई ने रैली के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं और इस कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुलिस ने रैली के लिए सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 2,000 पुलिसकर्मियों और 620 यातायात पुलिसकर्मियों के साथ विशेष इकाइयों को तैनात किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    तेलंगाना में बनेगी देश की पहली डेटा सेंटर सिटी, 24 घंटे चलेगा डेटा, नहीं रुकेगा इंटरनेट

    June 26, 2026

    नए भिखारियों की जमात जब तक नहीं सुधरेगी भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाने का कोई औचित्य नहीं

    June 26, 2026

    डिवाइडर बंद कराने से पहले नागरिकों को गडढ़ा मुक्त सडक और फुटपाथ

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.