नई दिल्ली, 09 मई (ता)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन गेमिंग मंच गेम्सक्राफ्ट के तीन संस्थापकों को धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने कहा कि दीपक सिंह, पृथ्वी राज सिंह को एनसीआर से और विकास तनेजा को बंगलूरू से मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।
ईडी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर और कर्नाटक में 17 स्थानों पर छापे मारे और कुछ दस्तावेज जब्त किए थे। इसके बाद ईडी ने दीपक और पृथ्वी को अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड प्राप्त की, जबकि तनेजा को बंगलूरू की अदालत में पेश किया गया। ईडी के अनुसार, यह मंच रमीकल्चर, रमीटाइम एप जैसे कई ऑनलाइन रियल-मनी गेम्स का संचालन करता है।
धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों के आत्महत्या करने के मामलों में कंपनी के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं। पिछले साल नवंबर में ईडी ने गेम्सक्राफ्ट से जुड़े आठ बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था। इन खातों में 18.57 करोड़ रुपये जमा थे। ईडी ने गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज लि. और उससे जुड़ी कंपनियों पर केस दर्ज किया था।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

