Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चीन की चालबाजी : भारतीय चावल पर लगाया प्रतिबंध
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लड़कर मायके गई पत्नी, तनाव में पति ने फंदे पर लटककर दे दी जान, शव से लिपटकर रोए दोनों बच्चे
    देश

    लड़कर मायके गई पत्नी, तनाव में पति ने फंदे पर लटककर दे दी जान, शव से लिपटकर रोए दोनों बच्चे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 8, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हस्तिनापुर कस्बे की अनाज मंडी में शुक्रवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर दिया। गृह क्लेश से उपजे गहरे तनाव के चलते 36 वर्षीय जॉनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना ने मृतक के परिवार में मातम का माहौल बना दिया है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से साफ इनकार कर दिया। दोपहर बाद गमगीन माहौल में जॉनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार, अनाज मंडी निवासी जॉनी पुत्र बाबूराम सिलाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब 15 वर्ष पूर्व उसकी शादी मेरठ के कमालपुर निवासी रीना के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे, 13 वर्षीय प्रियांशी और 8 वर्षीय चिराग हैं।

    परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। करीब एक सप्ताह पहले रीना दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके कमालपुर चली गई थी। पत्नी और बच्चों के चले जाने के बाद से जॉनी गहरे अवसाद और मानसिक तनाव में रहने लगा था।

    अंतिम क्षणों की दास्तान
    परिजनों के मुताबिक, जॉनी पिछले तीन दिनों से काफी परेशान था। इसी बीच फोन पर पति-पत्नी के बीच हुई बातचीत के बाद उसका अवसाद और बढ़ गया। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे जब घर में कोई मौजूद नहीं था, जॉनी ने पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।


    परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
    कुछ देर बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर पत्नी रीना भी दोनों बच्चों के साथ हस्तिनापुर पहुंची। उसने पति के साथ किसी बड़े विवाद से इनकार किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली, लेकिन परिजनों के आग्रह पर पोस्टमार्टम या अन्य कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
    मृतक जॉनी अपने दोनों बच्चों से बहुत प्यार करता था। परिवार वालों ने बताया कि वह बच्चों की हर जरूरत पूरी करने के लिए दिन-रात मेहनत करता था। पिता की अचानक मौत से बेटी प्रियांशी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं आठ वर्षीय चिराग को तो यह भी समझ नहीं आ रहा कि उसके पिता अब हमेशा के लिए उसे छोड़कर चले गए हैं। पत्नी रीना भी लगातार बेसुध होकर रो रही है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला गृह क्लेश के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

    meerut suicide case tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    चीन की चालबाजी : भारतीय चावल पर लगाया प्रतिबंध

    August 13, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.