Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक
    • राम मंदिर : एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सुबूत
    • महंगे होते जा रहे तेरहवीं भोज और फाईव स्टार कल्चरल पर लगे रोक
    • चंडीगढ़ में अब नहीं चलेगी OLA की कैब और बाइक टैक्सी सर्विस
    • आखिर कब तक आग जैसी आकस्मिक आपदा के बाद होती रहेगी जांच! सरकार दोषी कितना ही बड़ा हो उसे सजा दिलाए, मृतकों के परिवारों को इनकी निजी संपत्ति से दिलाए दस दस करोड़
    • सस्ता 4G फीचर फोन Reliance Jio ने लांच किया
    • भारत में Ai+ ने किए दो नए स्मार्टफोन लांच
    • इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों की बड़ी टीम का किया ऐलान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हंतावायरस क्रूज शिप से 12 देशों में पहुंचा
    देश

    हंतावायरस क्रूज शिप से 12 देशों में पहुंचा

    adminBy adminMay 8, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 08 मई (ता)। दुनिया अभी कोविड के जख्मों से पूरी तरह उभरी भी नहीं थी कि हंतावायरस (Hantavirus) के एक खतरनाक स्ट्रेन ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की नींद उड़ा दी है। एक क्रूज शिप पर फैले इस वायरस ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मचा दी है क्योंकि इससे संक्रमित यात्री दुनिया के कम से कम 12 अलग-अलग देशों में पहुंच चुके हैं।
    बता दें कि यह पूरा मामला अप्रैल महीने में शुरू हुआ जब MV Hondius नाम की एक क्रूज शिप अर्जेंटीना के उशुआइया बंदरगाह से रवाना हुई। जहाज पर सवार दो डच यात्री दक्षिण अमेरिका में पक्षी देखने के लिए एक ‘लैंडफिल’ (कचरा क्षेत्र) गए थे। वहां वे चूहों के संपर्क में आए और संक्रमित हो गए। जहाज पर लगभग 150 लोग सवार थे। धीरे-धीरे यह वायरस एक से दूसरे यात्री में फैलने लगा। अब तक 5 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 3 लोगों की दुखद मौत हो गई है।
    आमतौर पर हंतावायरस चूहों के मल-मूत्र या लार से फैलता है लेकिन इस बार मिला ‘एंडीज स्ट्रेन’ अधिक डरावना है। चिली के वैज्ञानिकों के अनुसार यह स्ट्रेन खांसने, छींकने, किस (Kiss) करने या एक ही ग्लास/स्ट्रॉ से पानी पीने से भी फैल सकता है। अध्ययन बताते हैं कि संक्रमित व्यक्ति के पार्टनर को संक्रमण का खतरा घर के अन्य सदस्यों के मुकाबले 10 गुना ज्यादा होता है। जब मरीज बहुत बीमार होता है तो उसके शरीर के तरल पदार्थों में वायरस की मात्रा बहुत अधिक होती है।
    24 अप्रैल को यह शिप सेंट हेलेना द्वीप पर रुकी जहां 29 यात्री उतरे। उस वक्त किसी को भी वायरस के खतरे का अंदाजा नहीं था। ये यात्री अब कनाडा, अमेरिका, यूके, नीदरलैंड, जर्मनी, तुर्की, सिंगापुर और न्यूजीलैंड जैसे देशों में जा चुके हैं। संबंधित देशों की सरकारें अब इन यात्रियों को ढूंढकर ‘आइसोलेट’ (क्वारंटीन) करने की कोशिश कर रही हैं।
    आम जनता के लिए खतरा बहुत कम है। केवल उन्हीं लोगों को चिंता करने की जरूरत है जो संक्रमित व्यक्ति के बहुत करीब आए हों। अगर कोई यात्री या व्यक्ति बीमार महसूस करे तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। चूहों के बसेरे वाली जगहों से दूर रहें और खाना-पीना साझा करते समय सावधानी बरतें।

    Desh die from Hantavirus outbreak on a ship. Hantavirus Spreads to 12 Countries from Cruise Ship health New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक

    June 23, 2026

    राम मंदिर : एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सुबूत

    June 23, 2026

    महंगे होते जा रहे तेरहवीं भोज और फाईव स्टार कल्चरल पर लगे रोक

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.