Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आईपीएल सट्टे में हारने के बाद रची लूट की फर्जी कहानी; ताजमहल पार्किंग के मैनेजर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
    देश

    आईपीएल सट्टे में हारने के बाद रची लूट की फर्जी कहानी; ताजमहल पार्किंग के मैनेजर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 8, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा 08 मई। ताजमहल के पूर्वी गेट के पास स्थित शिल्पग्राम पार्किंग के मैनेजर ने आईपीएल सट्टे में लाखों रुपये हारने के बाद कंपनी के 2.87 लाख रुपये की फर्जी लूट की साजिश रची। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले का खुलासा करते हुए मैनेजर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक लाख रुपये और एक बाइक बरामद की गई है।

    वादी ने बताया कि उनकी कंपनी ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम पार्किंग का ठेका संचालित करती है। कंपनी के आगरा ऑफिस में कार्यरत मैनेजर करन 3 मई को कुल 2,87,000 रपये बैंक में जमा कराने के लिए ले गया था, लेकिन रकम कंपनी के खाते में जमा नहीं हुई। पूछताछ करने पर करन ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और रुपये वापस नहीं किए, जिससे गबन की आशंका हुई।

    इस पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर 7 मई को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करन समेत तीन आरोपियों को कांशीराम आवास के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में करन, भूदेव और राहुल शामिल हैं।

    पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी करन ने बताया कि वह कंपनी के आगरा ऑफिस में मैनेजर है और पिछले कुछ समय से ऑनलाइन गेम (आईपीएल मैच) में सट्टा लगा रहा था, जिसमें उसने कंपनी के पैसे गंवा दिए। इसके बाद उसने अपने साथियों भूदेव और राहुल के साथ मिलकर गबन की योजना बनाई।

    योजना के तहत 4 मई को तीनों ने मिलकर एक फर्जी लूट की कहानी रची। करन ने थाने में सूचना दी कि एडीए हाइट्स के पास दो अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी रोककर बैग लूट लिया। बाद में जांच में यह कहानी झूठी निकली। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया।

    बताया गया कि तीनों आरोपी गबन की गई रकम का आपस में बंटवारा करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने करन पुत्र स्व. रमेश, निवासी दिल्ली भूदेव पुत्र सोवरन सिंह, निवासी मलपुरा, आगरा राहुल पुत्र नरेश, निवासी मलपुरा, आगरा को दबोच लिया।

    agra tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026

    हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा

    August 10, 2026

    औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.