मोहाली, 07 मई (ता)। जिला के खरड़ के पास स्थित एक वेस्टर्न सोसायटी में एनफोर्समेंट डायरक्टरेट की छापेमारी के दौरान उस समय हडक़ंप मच गया, जब कथित तौर पर नकदी से भरे दो बैग नौवीं मंजिल से नीचे फेंक दिए गए। घटना के बाद सोसाइटी परिसर में 500 रुपए के नोट बिखरे दिखाई दिए। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने निज्झर रोड स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी के फ्लैट नंबर 906 में छापा मारा था।
इसी दौरान फ्लैट से कथित तौर पर नकदी से भरे दो बैग नीचे फेंके गए। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बैग गिरने के बाद ग्राउंड फ्लोर में 500 रुपए के नोट बिखरे पड़े थे, जिसे देखकर सोसायटी के निवासी मौके पर एकत्र हो गए। कहा जा रहा है कि ईडी अधिकारियों ने मौके से नकदी से भरे बैग कब्जे में ले लिए। जानकारी के अनुसार बैगों से करीब 21 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। ईडी की ओर से बरामद राशि को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। सूत्रों ने कहा कि ईडी की टीम कई घंटों तक फ्लैट के अंदर जांच करती रही और तलाशी के दौरान फ्लैट अंदर से बंद था। संबंधित फ्लैट कथित तौर पर नितिन का कहा जा रहा है, हालांकि स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
Trending
- अंसल ग्रुप पर धोखाधड़ी के दो और मुकदमे, 45 लाख रुपये हड़पने का आरोप
- मुझे मिट्टी का कर्ज चुकाना था… IIT दिल्ली, IIM बेंगलुरु से पढ़ीं देवरिया की DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, लिखी भावुक चिट्ठी
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 या 5 सितंबर, जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
- नेपाल की त्रासदी के बीच चमत्कार, 3 दिन मलबे में दबे रहने के बाद भी जिंदा बची 6 साल का बच्ची; रोने की आवाज के बाद रेस्क्यू टीम ने बचाया
- रोडवेज बसों में फ्री में सफर करने के लिए फिलहाल स्मार्ट कार्ड की जरूरत नहीं, ऐसे हो सकेगी मुफ्त यात्रा
- अलग-अलग तरीके के बुखारों को लेकर हरकत में आई सरकार, दवाओं के साथ अलग से ओपीडी चलाने के निर्देश
- आधी रात को खाते से कटे ₹48765, बैंक ने पल्ला झाड़ा तो कोर्ट ने सिखाया सबक; कैनरा बैंक को देना होगा ₹73765
- दो दिवसीय दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

