Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान, DIG ने किया सतर्क
    • दृष्टि आई क्लीनिक के डॉक्टर गौरव मिश्रा के व्यवहार और सरल ऑपरेशन पद्धति से लौटाई आंखों की रोशनी
    • उप्र में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित : सीएम योगी
    • नाम कमाने राजनीतिक फायदे उठाने और पैसा बनाने का माध्यम बनती जनहित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है समयानुकुल, इससे अदालतों में वादों की संख्या कम होगी, पात्रों को जल्दी न्याय मिल पाएगा
    • तमिलनाडु में कांग्रेस ने विजय की टीवीके को दिया सशर्त समर्थन
    • कांग्रेस नेताओं ने विजय थलापति से मुलाकात कर दिया पूर्ण समर्थन
    • दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान
    • बंगाल हिंसा में 80 लोग गिरफ्तार, बिना इजाजत जुलूस पर बैन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बंगाल हिंसा में 80 लोग गिरफ्तार, बिना इजाजत जुलूस पर बैन
    देश

    बंगाल हिंसा में 80 लोग गिरफ्तार, बिना इजाजत जुलूस पर बैन

    adminBy adminMay 6, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता, 06 मई (ता)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद छिटपुट हिंसा की घटनाओं की खबरों के बीच कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने आज बुधवार को चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और अब तक कोलकाता पुलिस क्षेत्राधिकार में 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
    नंद ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 80 लोगों में से 65 को विशिष्ट मामलों में हिरासत में लिया गया है, जबकि 15 अन्य को एहतियाती तौर पर पकड़ा गया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जो भी व्यक्ति डर या आतंक का माहौल बनाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    बुलडोजर को किसी भी विजय जुलूस में शामिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नंद ने पुलिस मुख्यालय में कहा कि किसी को भी किसी तरह की हिंसा या कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले कृत्यों में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ घटनाएं हुई हैं, लेकिन स्थिति कुल मिलाकर शांतिपूर्ण है।
    उन्होंने यह भी कहा कि छापेमारी के दौरान कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। नंद ने चेतावनी दी कि चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र में रहे बुलडोजर को किसी भी विजय जुलूस में शामिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जेसीबी (बुलडोजर) या इसी तरह के उपकरणों के साथ कोई रैली नहीं निकाली जाएगी।
    पुलिस प्रमुख ने कहा कि यदि जेसीबी मालिक अपने वाहन ऐसे उद्देश्यों के लिए किराये पर देते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद की स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और कोलकाता पुलिस संयुक्त रूप से काम करेंगे, जैसा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान किया था। उन्होंने कहा कि हम समाज के हर सदस्य का सहयोग और योगदान चाहते हैं।

    80 Arrested in Bengal Violence; Ban on Processions Without Permission Action Desh kolkata tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान, DIG ने किया सतर्क

    May 6, 2026

    दृष्टि आई क्लीनिक के डॉक्टर गौरव मिश्रा के व्यवहार और सरल ऑपरेशन पद्धति से लौटाई आंखों की रोशनी

    May 6, 2026

    उप्र में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित : सीएम योगी

    May 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.