मेरठ, 05 मई (प्र)। गंगानगर क्षेत्र में आज मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रक्षापुरम डिवाइडर मार्ग पर नशे में धुत बुलेट सवार युवक ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मारी, टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार युवती प्रियंका का सिर सड़क से टकरा गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका प्रियंका के पिता श्याम सिंह जाटव मजदूरी करते हैं और परिवार कसेरुबक्सर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। कहा गया कि आज सुबह करीब दस बजे प्रियंका पड़ोस की अन्य लड़कियों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर मीनाक्षीपुरम सिलाई सीखने जा रही थी।
इसी दौरान रक्षापुरम डिवाइडर मार्ग पर एडब्यूएचओ कॉलोनी के सामने नशे में धुत बुलेट सवार ने पीछे से ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में प्रियंका की मौके पर गंभीर चोटें आईं, जबकि साथ बैठी दो अन्य लड़कियां मामूली रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी करने लगी। इसी दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। उन्होंने एंबुलेंस में रखे शव को उतारने की मांग की। बाद में पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को मोर्चरी भिजवाया।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

