चंडीगढ़, 27 मई (ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने केवल प्रचार के लिए घोषणाएं करने के बजाय पंजाब के लोगों को जमीनी स्तर पर वास्तविक परिणाम देने पर ध्यान केंद्रित किया है। यहां चंडीगढ़ में ‘नवा पंजाब’ समिट को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कल्याण कारी योजनाओं, रोजगार, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा। भगवंत मान ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सरकार ने लोगों से किए गए कई वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के तहत पंजाब के लगभग 90 प्रतिशत घरों को शून्य बिजली बिल मिल रहे हैं। इससे बढ़ते खर्चों से जूझ रहे आम परिवारों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने रोजगार सृजन का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने बिना किसी भ्रष्टाचार और राजनीतिक सिफारिश के पारदर्शी तरीके से 65000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि अब योग्य युवाओं को केवल मेरिट के आधार पर रोजगार मिल रहा है।
Trending
- 35 साल पहले कश्मीरी पंडितों के महिलाओं-बच्चों समेत 23 का हुआ था नरसंहार, फिर जांच शुरू
- भारतीय फैशन का चीन में जलवा
- शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
- कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान
- टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
- बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
- आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
- 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम

