Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    • पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हनुमानगढ़ में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत, कई घायल
    देश

    हनुमानगढ़ में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत, कई घायल

    adminBy adminMarch 17, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हनुमानगढ़ 17 मार्च। जिले के रावतसर क्षेत्र में मेगा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सरदारशहर रोड पर बरमसर के पास एक बुलेट वोल्वो बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस भीषण दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी.

    यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया. रावतसर SDM संजय कुमार ने हादसे कि पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में 5 लोगों कि मौत हो चुकी है, 3 गंभीर घायलों को हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है, 6 लोगों का रावतसर अस्पताल मे ही इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार बुलेट वोल्वो बस श्रीगंगानगर से जयपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान मेगा हाईवे पर बरमसर के पास बस चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई.

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुभाष गोदारा और थाना प्रभारी ईश्वरानंद सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया. इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को रावतसर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया.

    हादसे में घायल हुए कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 5 गंभीर घायलों को अन्य अस्पतालों और जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया. अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.
    हादसे मे घायल हुई सुमन उम्र 38 साल, महेन्द्र कुमार उम्र 39 साल, आदित्य उम्र 17 साल निवासी श्रीगंगानगर, अरविंद उम्र 38 साल निवासी लालगढ जाटान, रिचु नागपाल उम्र 40 साल निवासी हनुमानगढ जंक्‍शन,वहीं मृतकों मे तीन लोगों कि पहचान हुईं है,जिसमें अजय बंसल,नई धानमंडी हनुमानगढ टाउन, श्याम लाल निवासी हनुमानगढ टाउन, हरिराम निवासी 6 एमडीए हनुमानगढ टाउन के रूप मे हुईं है, एक गंभीर घायल को बीकानेर रेफर किया गया है.
    हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीएम संजय कुमार और नितेश मोची भी रावतसर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया.

    BUS COLLIDES WITH TRUCK IN RAWATSAR hanumangarh tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

    April 10, 2026

    फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार

    April 9, 2026

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.