Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बुलडोजर चला सात दुकानों और एक कालोनी पर
    • जीटीबी स्कूल को सात दिन में खाली करने का आदेश, क्लबों को भी मिला नोटिस
    • जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निलंबित
    • सोहराब गेट बस अड्डा जून में लोहियानगर में शिफ्ट हो जाएगा
    • अखिलेश सत्ता में आए तो 90 दिन में पूरी करेंगे 69 हजार शिक्षक भर्ती
    • रवाना हुई हेमकुण्ड साहिब यात्रा के लिए संगत
    • मुस्लिम युवक हुक्का बार में हिन्दू युवती के संग पकड़ा, नाम बदलकर की दोस्ती
    • एक जुलाई से लागू होगा वीबी जी राम जी अधिनियम
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    देश

    मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद

    adminBy adminMarch 20, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर 20 मार्च। मुजफ्फरनगर में गऊशाला के लिए जमीन दिलाने के नाम पर 28.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। भोपा पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत कुल सात आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 22 लाख रुपये नकद, कंप्यूटर उपकरण और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।

    निर्मोही अखाड़ा, शुकतीर्थ निवासी पीड़ित विष्णुदास ने 18 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि हासिम नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनसे लाखों रुपये ठगे और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना भोपा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर एक टीम गठित की। पुलिस ने 19 मार्च को तुगलकपुर रोड स्थित एक मुर्गा फार्म से सभी आरोपियों को धर दबोचा।
    गिरफ्तार अभियुक्तों में गिरोह का सरगना हासिम, प्रवीन पुत्र भंवर सिंह, दिलशाद पुत्र भौंदा, सुखविन्दर पुत्र सोहनवीर, फैजाव पुत्र इस्माईल उर्फ मुन्ना, रवीश पुत्र सुभाष और अब्दुल कादिर पुत्र महबूब हसन शामिल हैं।

    पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने एक फर्जी जमीन मालिक ‘नजीर’ बनाया था और उसका नकली आधार कार्ड तैयार किया था। इसी आधार पर 42 बीघा जमीन का सौदा 31 लाख रुपये में तय किया गया।

    इसके लिए फर्जी इकरारनामा तैयार कर पीड़ित से 28.50 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी के बाद संपर्क खत्म करने के लिए फर्जी सिम भी नष्ट कर दिए गए थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

    muzaffarnaga tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बुलडोजर चला सात दुकानों और एक कालोनी पर

    May 21, 2026

    जीटीबी स्कूल को सात दिन में खाली करने का आदेश, क्लबों को भी मिला नोटिस

    May 21, 2026

    जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निलंबित

    May 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.