Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विश्व श्रवण दिवसः कम सुनने या अन्य बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में हो काउंसिलिंग और डॉक्टर की तैनाती
    • बुराईयों को त्यागने और जरुरतमंदों की मदद का त्योहार है होली
    • सरकार उद्योगपति और फिल्मी अभिनेता दे बढ़ावा, 3 मार्च 1875 को कनाडा में पहली बार हुआ था हॉकी मैच
    • भाजपा लाएगी कानून का राज, एक माह में जेल में होंगे अपराधी : राजनाथ
    • आईसीआईसीआई बैंक व फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों के खिलाफ जालसाजी का आरोप
    • पेशे से संबोधित करना एससी एसटी एक्ट के तहत अपराधन नहींः हाईकोर्ट
    • शंकराचार्य जहां भी जाएंगे हम करेंगे स्वागत वे भगवान हैं : केशव
    • सिरफिरे शोहदे ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा को मारी दो गोलियां, मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बिहार के 20 हजार छात्र-छात्राएं एक कालेज में आठ कमरों में अध्ययनरत
    देश

    बिहार के 20 हजार छात्र-छात्राएं एक कालेज में आठ कमरों में अध्ययनरत

    adminBy adminFebruary 11, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना, 11 फरवरी। बेगूसराय के विश्वनाथ सिंह शर्मा कॉलेज अजूबा है कि इसके आठ कमरों में करीब 20 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विधानसभा में गत दिवस भाजपा के कुंदन कुमार ने तारांकित प्रश्न के जरिए यह मुद्दा उठाया। उन्होंने पूरक के माध्यम से एक और जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में कमरों की कुल संख्या 13 हैं। इनमें से पांच को कक्षा संचालन के अयोग्य करार दिया गया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आश्वासन दिया कि सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। विधायक अपना सुझाव उस समिति को दे सकते हैं।
    भाजपा के देवेशकांत सिंह के एक तारांकित पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार डिग्री कॉलेज रहित प्रखंडों में कॉलेज खोलने जा रही है। इसमें स्थानीय विधायकों की राय ली जाएगी। शिक्षा मंत्री ने जदयू के अरुण मांझी को बताया कि संपतचक नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भोगीपुर में सरकार नए भवन का निर्माण कराएगी। राजद की अनिता के प्रश्न पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि वारिसलगंज स्थित डिग्री कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करने के लिए जरूरी प्रक्रिया जल्द प्रारंभ होगी।
    शिक्षा मंत्री ने भाजपा के वैद्यनाथ प्रसाद के एक अल्पसूचित के उत्तर में कहा कि शिक्षा विभाग मुख्यालय से टीम भेज कर जांच कराएगा कि स्कूलों की साफ सफाई के लिए अनुबंधित एजेंसियां ठीक से काम कर रही हैं या नहीं। प्रसाद का कहना था कि सीतामढ़ी जिले के रीगा, सुप्पी एवं बैरगिनिया प्रखंडों के विद्यालयों में साफ-सफाई के लिए तैनात एजेंसियां काम नहीं करती हैं। उन्होंने गंदगी से जुडे कई फोटोग्राफ जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराया।
    शिक्षा मंत्री ने कहा कि टीम यह भी जांच करेगी कि इस मामले में मुख्यालय को गलत रिपोर्ट तो नहीं भेजी गई है। ऐसा हुआ तो एजेंसियों के साथ रिपोर्ट भेजने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव के एक तारांकित प्रश्न के उत्तर में कहा कि टीआरई-4 की बहाली के बाद राज्य सरकार आकलन करेगी कि किस विषय में शिक्षकों की कमी रह गई है। उसी आधार पर शारीरिक शिक्षकों की बहाली की जाएगी। विधायक का कहना था कि राज्य में उन विद्यालयों की संख्या 38 हजार है, जहां शारीरिक शिक्षकों की जरूरत है। इनके विरूद्ध केवल 2550 शिक्षक नियुक्त हैं।
    राजद के सतानंद सम्बुद्ध ऊर्फ ललनजी के एक तारांकित के उत्तर में शिक्षा मंत्री ने कहा कि नालंदा जिला के इस्लामपुर खोदाबंद स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के विकास कोष में हुई गड़बड़ी की जांच होगी। दोषी पाए जाने पर अधिकारी निलंबित होंगे। भाजपा विधायक विशाल कुमार को परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि राज्य सरकार पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानों प्रखंड एवं फुलवार बाजार से पटना के लिए बस सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।

    000 students from Bihar study in eight rooms in a college. 20 Desh education Patana tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    विश्व श्रवण दिवसः कम सुनने या अन्य बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में हो काउंसिलिंग और डॉक्टर की तैनाती

    March 3, 2026

    बुराईयों को त्यागने और जरुरतमंदों की मदद का त्योहार है होली

    March 3, 2026

    सरकार उद्योगपति और फिल्मी अभिनेता दे बढ़ावा, 3 मार्च 1875 को कनाडा में पहली बार हुआ था हॉकी मैच

    March 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.