Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट की 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद पर लगाए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप
    देश

    मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट की 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद पर लगाए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

    adminBy adminSeptember 24, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 24 सितंबर। दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पूर्व चीफ स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 स्टूडेंट्स से यौन शोषण के आरोपों का बुधवार को खुलासा हुआ। छात्राएं इंस्टीट्यूट में ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप के तहत पीजीडीएम (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) कर रही हैं। चैतन्यानंद पर उनसे गंदी बातें करने, अश्लील मैसेज भेजने और जबरन छूने का आरोप है।

    चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी के खिलाफ 4 अगस्त को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। तब वह इंस्टीट्यूट का प्रमुख था। उसे 9 अगस्त को पद से हटाकर निष्कासित किया गया था। पुलिस ने इंस्टिट्यूट का CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है.
    FIR दर्ज होने के बाद से चैतन्यानंद फरार है। पुलिस को यूपी के आगरा में उसकी लोकेशन मिली है। दिल्ली पुलिस ने शारदा इंस्टीट्यूट के बेसमेंट से चैतन्यानंद की एक वॉल्वो कार जब्त की है।

    पुलिस के मुताबिक, कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ था. इस पूरे घटनाक्रम पर शृंगेरी (कर्नाटक) से दक्षिणाम्नाय श्रीशारदापीठ ने अपना बयान दिया है कि स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती (पूर्व नाम स्वामी डॉ. पार्थसारथी) के खिलाफ गंभीर कदम उठाए गए हैं. उनके आचरण और गतिविधियां अवैध, अनुचित और पीठ के हितों के खिलाफ रही हैं. इसी कारण उनसे पीठ के सभी संबंध समाप्त कर दिए गए हैं.

    शृंगेरी पीठ की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती के अवैध कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई गई है. साथ ही, शृंगेरी पीठ ने स्पष्ट किया है कि श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च (वसंत कुंज, नई दिल्ली) AICTE से मान्यता प्राप्त है और यह संस्था पीठ के अधीन चल रही है.

    संस्थान का संचालन पीठ द्वारा गठित गवर्निंग काउंसिल करती है, जिसकी अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. कृष्णा वेंकटेश कर रहे हैं. गवर्निंग काउंसिल ने आश्वासन दिया है कि छात्रों के हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी और उनकी पढ़ाई तथा कार्यक्रमों में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी.

    आरोपी की हरकत का खुलासा खुद इसी आश्रम के प्रशासन (शृंगेरी) ने किया है जहां यह मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट चल रहा था. मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी को पद से हटा दिया गया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं. आरोपी की आखिरी लोकेशन आगरा में मिली. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अभी तक 16 छात्राओं के बयान पटियाला हाउस की मजिस्ट्रेट कोर्ट में दर्ज कराए जा चुके हैं.

    स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती फरार
    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाने में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ महिला, छात्राओं से यौन शोषण और धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं.

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त 2025 को श्री शृंगेरी मठ और उसकी संपत्तियों के एडमिनिस्ट्रेटर पी. ए. मुरली ने शिकायत दी थी कि स्वामी चैतन्यानंद ने शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (SRISIIM) में पढ़ रही EWS स्कॉलरशिप पर PGDM कर रही छात्राओं के साथ गलत हरकतें की हैं.

    पुलिस ने जब जांच शुरू की तो कुल 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 ने सीधे-सीधे आरोप लगाए कि आरोपी उन्हें अश्लील मैसेज, गंदी भाषा का इस्तेमाल और शारीरिक छेड़छाड़ करता था. छात्राओं ने यह भी कहा कि कुछ महिला फैकल्टी और एडमिन कर्मचारी उन्हें दबाव डालकर स्वामी की गलत मांगें मानने को कहती थीं. छात्राओं का आरोप है कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती जबरदस्ती छूने की कोशिश करते थे.

    इंस्टिट्यूट के बेसमेंट से फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली कार
    शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 75(2)/79/351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, कई बार आरोपी के ठिकानों पर छापे भी मारे, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस के हाथ नहीं आया. जांच के दौरान इंस्टिट्यूट के बेसमेंट से एक वोल्वो कार बरामद हुई. गाड़ी पर फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट (39 UN 1) लगी थी. आरोप है कि स्वामी चैतन्यानंद अपना रसूख दिखाने के लिए इसी लाल रंग की फर्ज़ी नंबर प्लेट लगी वोल्वो कार का इस्तेमाल करता था. इस मामले में एक और केस दर्ज किया गया है.

    बता दें कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2009 में, उसके खिलाफ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज किया गया था।
    2016 में, वसंत कुंज में एक महिला ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।

    ashram-director-molestation-case delhi swami-chaitanyananda tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.