Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक
    • राम मंदिर : एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सुबूत
    • महंगे होते जा रहे तेरहवीं भोज और फाईव स्टार कल्चरल पर लगे रोक
    • चंडीगढ़ में अब नहीं चलेगी OLA की कैब और बाइक टैक्सी सर्विस
    • आखिर कब तक आग जैसी आकस्मिक आपदा के बाद होती रहेगी जांच! सरकार दोषी कितना ही बड़ा हो उसे सजा दिलाए, मृतकों के परिवारों को इनकी निजी संपत्ति से दिलाए दस दस करोड़
    • सस्ता 4G फीचर फोन Reliance Jio ने लांच किया
    • भारत में Ai+ ने किए दो नए स्मार्टफोन लांच
    • इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों की बड़ी टीम का किया ऐलान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दो लाख लोगों से 700 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 13 बदमाश गिरफ्तार
    देश

    दो लाख लोगों से 700 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 13 बदमाश गिरफ्तार

    adminBy adminJune 2, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी 02 जून। सोशल मीडिया के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में दो लाख लोगों को आईपीएल का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 13 आरोपियों को क्राइम ब्रांच और कैंट पुलिस ने रविवार की देर रात टकटकपुर स्थित फ्लैट से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल, 10 लैपटॉप, क्रिप्टो करेंसी, डिजिटल वॉलेट में एक करोड़ रुपये बरामद किए गए। मुंबई के मलिक फर्म के जरिए लगभग 700 करोड़ रुपये आईपीएल के बहाने हड़पा गया। गिरफ्तार इन आरोपियों को निवेश का सिर्फ छह प्रतिशत कमीशन दिया जाता था।

    अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में स्थानीय स्तर पर गिरोह का सरगना मुंबई के पालघर नालासुपारा ईस्ट के यशवंत विहार टाउनशिप निवासी रितेश दिवाकर शुक्ला, जो कि कपसेठी के दिलावरपुर का मूल निवासी है। चोलापुर के करमा निवासी रवि यादव, सुल्तानपुर के दौड़ापुर खेड़ी निवासी अर्पित तिवारी, फूलपुर के सिंधोरा बाजार के खड़खड़ा निवासी अमन सिंह, जौनपुर के जमालापुर निवासी विकास पटेल, बिहार के गया गुरारु थाना क्षेत्र के बाजूबीघा निवासी जियाउलहक, राजस्थान के जयपुर मानसरोवर निवासी सचिन सिंह उर्फ शैलेंद्र, गौरव चौहान और देवेश चौहान, फतेहपुर राधानगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर निवासी अनिकेत कुमार, जौनपुर के सुजानगंज रामसहाय बिलबार निवासी अमित तिवारी, इटावा के बड़पूरा थाना क्षेत्र के रमिकावर निवासी सौरभ चौहान, बहराइच के कोतवाली थाना क्षेत्र के हलिया बुलबुल निवासी राहुल मौर्या है। इसमें अधिकतर आरोपियों का ठिकाना मुंबई के आचले स्थित यशवंत विहार टाउनशिप में था।

    स्थानीय स्तर पर गिरोह का सरगना रितेश दिवाकर शुक्ला और उसका दाहिना अंग चोलापुर निवासी रवि यादव है। यह अपने साथियों के साथ मिलकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर मलिक फर्म के जरिए बेटिंग एप में निवेश कराने के लिए फर्जी विज्ञापन बनाकर वायरल करते थे। मुंबई, दिल्ली, पुणे, गुजरात, यूपी,बिहार, झारखं, एमपी समेत अन्य कई राज्यों में इनका नेटवर्क था। छह प्रतिशत कमीशन पर काम करते थे। औसतन पौने दो करोड़ रुपये महीने इनकी कमाई थी।

    अपर पुलिस आयुक्त, अपराध आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुखबिर से आइपीएल में सट्टेबाजी किए जाने की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि गिरोह फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाता और इस पर प्रसिद्ध यू-ट्यूबर और इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर के फर्जी विज्ञापन दिखाते थे।
    एआइ के जरिये बनाए गए इन फर्जी विज्ञापनों में यू-ट्यूबर या इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर सट्टा लगाकर खूब पैसा कमाने की बात करते नजर आते थे। इन विज्ञापनों को दिखाकर लोगों को फंसाया जाता और अधिक मुनाफे का लालच देकर आनलाइन सट्टे में रुपये लगवाया जाता था।

    ipl-betting-gang tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news varanasi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक

    June 23, 2026

    राम मंदिर : एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सुबूत

    June 23, 2026

    महंगे होते जा रहे तेरहवीं भोज और फाईव स्टार कल्चरल पर लगे रोक

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.