Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिरफिरे शोहदे ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा को मारी दो गोलियां, मौत
    • स्कूल संचालक पर हमले के आरोपी पीटीआई आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत
    • हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस ने कार को पीछे से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत
    • शांति और कानून व्यवस्था बनाने में दें सहयोग, सभी को पावन पर्व की बधाई! विश्व कुटुंब और उबंटू की मिलकर चलो की भावना को ध्यान में रखकर आओ जमकर मनाएं होली
    • पश्चिम एशिया संकट: कुवैत में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, लेबनान में 31 लोगों की मौत
    • ईडी जांच और गिरफ्तारी जल्दबाजी में की गई : अदालत
    • अधिकारियों को कोर्ट के आदेशों का पालन न करने पर कारण बताना होगा : हाईकोर्ट
    • धधकती होली से निकलेंगे संजू पंडा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आरपीएफ की कस्टडी में पिटाई से युवक की मौत, 2 दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
    देश

    आरपीएफ की कस्टडी में पिटाई से युवक की मौत, 2 दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    adminBy adminNovember 6, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोंडा 06 नवंबर। गोंडा में आरपीएफ की कस्टडी में युवक की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि मालगाड़ी से सरसों का तेल चोरी हो गया था। आरपीएफ ने युवक पर चोरी का आरोप लगाकर मंगलवार को पूछताछ के लिए उठाया था।

    परिजनों का आरोप है कि आरपीएफ कर्मियों ने उसे कई गांवों में बाइक पर बिठाकर घुमाया, फिर स्टेशन ले जाकर पीटा। जब हालत बिगड़ गई तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव को बिना बताए पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाकर पुलिसवाले भाग गए।

    मौत की सूचना पर परिवार के लोगों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया। मृतक की बेटी ने रोते हुए बताया- मेरे पापा को आरपीएफ वालों ने करंट लगाकर मारा है। उन्हें पीटा गया, वे खून की उल्टियां कर रहे थे। मारकर यहां छोड़ गए हैं।

    हंगामे के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर RPF के दो दरोगा सुरेंद्र कुमार, करण सिंह और सिपाही अमित यादव के खिलाफ बुधवार को हत्या की FIR दर्ज की गई। आज सुबह RPF DIG चंद्र मोहन मिश्रा ने तीनों को सस्पेंड कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। पूरा मामला मोतीगंज थाना क्षेत्र के किनकी गांव का है।

    28 सितंबर को मोतीगंज रेलवे स्टेशन क्षेत्र के बरुवाचक के पास गोंडा से गुवाहाटी जा रही एक मालगाड़ी से छह टिन सरसों का तेल चोरी हुआ था। RPF गोंडा इस चोरी के मामले की जांच कर रही थी। चोरी का आरोप किनकी गांव निवासी संजय कुमार सोनकर (35) पर भी लगा था।

    संजय के परिजनों का आरोप है कि बीते दिन सुबह 11 बजे RPF गोंडा के सब-इंस्पेक्टर करण सिंह यादव, सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार और कॉन्स्टेबल अमित कुमार संजय कुमार हमारे घर पहुंचे और संजय को जबरन पकड़कर ले आए। पहले इन लोगों ने गांव में ही उनसे पूछताछ की। उसके बाद गाड़ी पर बिठाकर कई गांवों में दोपहर तक घुमाते रहे। बाद में उन्हें पीटा गया। जब तबीयत बिगड़ी तो रात साढ़े 11 बजे गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर गए। लेकिन इसके बारे में हम लोगों को कुछ नहीं बताया। अस्पताल में संजय की मौत हो गई। मौत के बाद बिना सूचना दिए शव को मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी में रखवा दिया और वहां से चले गए।

    मृतक की मां कलावती ने बताया मेरे बेटे के साथ मारपीट की। करंट लगाकर मार डाला। हत्या के बाद गोंडा जिला अस्पताल लाए, यहां छोड़कर के भाग गए। मेरे बेटे ने कोई चोरी नहीं की थी।
    परिजनों ने पोस्टमॉर्टम की वीडियो ग्राफी कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी गोंडा को एक प्रार्थना पत्र भी दिया है। संजय के भाई राजू ने आरोप लगाया है कि भाई संजय को आरपीएफ गोंडा मंगलवार सुबह 11:30 बजे लेकर गई थी। कल शाम को न्यायालय में पेश न करके बुरी तरह मारा पीटा और प्रताड़ित किया। मारपीट से गंभीर चोटें आई हैं। हत्या के बाद उन्हें अस्पताल लेकर गए। आरपीएफ की पिटाई से भाई की मौत हुई है।

    gonda tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सिरफिरे शोहदे ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा को मारी दो गोलियां, मौत

    March 3, 2026

    स्कूल संचालक पर हमले के आरोपी पीटीआई आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत

    March 3, 2026

    हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस ने कार को पीछे से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

    March 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.