Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 20 करोड़ का सोना लूट में खुलासा, गुजरात में बैठकर पटना में कराया कांड; 6 लुटेरों ने दिया अंजाम
    • जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी समेत पांच टेररिस्ट गिरफ्तार
    • दूध में गोमूत्र मिलाने की चर्चा, धोखे से किसी को अमृत पिलाना भी सही नहीं है
    • सरकार सोचें आईएएस क्यों दे रहे हैं इस्तीफा और ले रहे हैं वीआरएस
    • सबरीमाला मंदिर मामले में सरकार दखल ना देकर जजों की पीठ को फैसला करने दे
    • इंदिरापुरम की जयपुरिया सोसाइटी में 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत
    • मधेपुरा में दारोगा जी 7,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर एआई के लिए देना होगा शुल्क
    टेक्नोलॉजी

    इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर एआई के लिए देना होगा शुल्क

    adminBy adminJanuary 28, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन 28 जनवरी। सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है। मेटा अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल का ट्रायल शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस योजना के तहत आम यूजर्स को उन्नत एआई फीचर्स और कुछ अतिरिक्त सुविधाओं के लिए भुगतान करना पड़ सकता है, हालांकि प्लेटफॉर्म की बुनियादी सेवाएं पहले की तरह मुफ्त बनी रहेंगी। टेक्नोलॉजी दिग्गज मेटा आने वाले महीनों में इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का परीक्षण करेगा।

    कंपनी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य उन यूजर्स को अतिरिक्त वैल्यू देना है जो सामान्य इस्तेमाल से आगे जाकर एडवांस्ड फीचर्स का लाभ उठाना चाहते हैं। इसके तहत एआई आधारित क्षमताओं को और विस्तार दिया जाएगा, जबकि कोर सेवाएं सभी यूजर्स के लिए फ्री रहेंगी। मेटा की योजना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से सीधे तौर पर जोड़ने की है। इन सब्सक्रिप्शन प्लान्स में ऐसे टूल्स शामिल हो सकते हैं जो कंटेंट क्रिएशन, प्लानिंग और ऑटोमेशन जैसे कामों को कहीं अधिक आसान बना देंगे।

    कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में एआई फीचर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे एडवांस्ड फीचर्स का मतलब उन अतिरिक्त और उन्नत सुविधाओं से है जो सामान्य यूजर्स को मुफ्त में उपलब्ध नहीं होंगी, बल्कि प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने पर ही मिलेंगी। इनमें अपने आप वीडियो या विजुअल कंटेंट तैयार करने वाले एआई टुल्स, टेक्स्ट या आइडिया के आधार पर पोस्ट और प्रेजेंटेशन बनाना, ट्रैवल प्लान या कार्य- सूची जैसे जटिल कामों को एआई एजेंट्स के जरिए पूरा कराना और कंटेंट शेयरिंग या इंटरेक्शन की सीमाओं को बढ़ाने जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं। सरल शब्दों में, ये फीचर्स सोशल मीडिया को केवल पोस्ट करने का माध्यम न रखकर एक स्मार्ट डिजिटल असिस्टेंट में बदलने की दिशा में कदम हैं।

    एआई की भूमिका, 2 अरब डॉलर की बड़ी डील
    टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार मेटा अपनी सब्सक्रिप्शन योजनाओं में मैनस नाम की एआई कंपनी की तकनीक का भी इस्तेमाल करेगा। मेटा ने दिसंबर में इस चीनी स्थापित एआई फर्म को करीब 2 अरब डॉलर में खरीदा था। हालांकि कंपनी बिजनेस यूजर्स के लिए मैनस के स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन जारी रखेगी मेटा का कहना है कि मैनस की तकनीक उसकी एआई क्षमताओं को नई ऊंचाई देगी। कंपनी के अनुसार यह डील यूजर्स को ऐसे ‘एजेंट्स’ तक पहुंच देगी जो बेहद कम मानवीय हस्तक्षेप के साथ जटिल काम कर सकते हैं, जैसे यात्रा की योजना बनाना या प्रेजेंटेशन तैयार करना मेटा ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि मैनस की प्रतिभा मेटा एआई सहित उसके कंज्यूमर और बिजनेस प्रोडक्ट्स में जनरल पर्पज एजेंट्स विकसित करने में मदद करेगी।

    ai-features facebook instagram tazza khabar tazza khabar in hindi technology whatsapp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    20 करोड़ का सोना लूट में खुलासा, गुजरात में बैठकर पटना में कराया कांड; 6 लुटेरों ने दिया अंजाम

    April 7, 2026

    जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी समेत पांच टेररिस्ट गिरफ्तार

    April 7, 2026

    दूध में गोमूत्र मिलाने की चर्चा, धोखे से किसी को अमृत पिलाना भी सही नहीं है

    April 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.