Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अभेद सुरक्षा व्यवस्था के बीच जल चढ़ाएंगे शिवभक्त, अफसरों ने लिया तैयारियों का जायजा
    • बच्चों को मिले परीक्षा में बैठने की अनुमति, प्रधानाचार्य और लिपिक की सेवा हो समाप्त
    • अंग्रेजी भी पढ़़ाई जाएगी अब 235 साल पुराने वाराणसी के राजकीय इंटर कॉलेज में, अच्छी शुरुआत है
    • रोडवेज बसों में मुफ्त बस यात्रा बुजुर्ग महिलाओं को
    • हिन्दू उम्मीदवार बांग्लादेश में शेख हसीना की सीट पर
    • शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज के उत्तराधिकारी जगद्गुरु देवादित्यानंद होंगे
    • विमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से उत्पीड़न का आरोप
    • वांगचुक की सेहत सामान्य रिहाई नहीं की जा सकती : केन्द्र सरकार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हां मैं ब्लैक मेलर हूं
    देश

    हां मैं ब्लैक मेलर हूं

    adminBy adminJanuary 20, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जब भी आप किसी के अभियान या सोच को ठेस पहुंचाएंगे तो वो गलत हो या सही सामने वाला रिएक्शन तो करेगा ही। वर्तमान समय में केंद्र व प्रदेश सरकारें चुनावी वादों और पार्टी की नीति को ध्यान में रखते हुए आम जनमानस को हर क्षेत्र में सुविधाएं और पात्रों को उनका लाभ उपलब्ध कराने हेतु भरपूर प्रयास कर रहे हैं। उसके बावजूद आम जनमानस को इसका लाभ ना मिलने पर जब कहीं से किसी भी प्रकार से अड़ंगा अटकाने वालों की स्थिति स्पष्ट करने या शासन और सरकार का ध्यान इस ओर दिलाने के लिए कुछ लाइनें प्रकाशित होती हैं। तो जनहित में उन्हें समाज के सामने लाने एवं जिम्मेदारों से अड़ंगा अटकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया जाता है तो अपने हितों पर होने वाले कुठाराघात से तिलमिलाए व्यक्ति सीधा सीधा आरोप लगाते हैं कि फलां व्यक्ति तो ब्लैक मेलर है। टुचियल सा समाचार पत्र निकालता है या ऑनलाइन चौनल चलाता है। हम ऐसे लोगों की चिंता नहीं करते। मगर वो चिंता भी नहीं करते और रिएक्शन भी तुरंत देते हैं तो उन्हें कितनी पीड़ा होती होगी इसका अंदाजा उनके हितों पर कुठाराघात होने की खबरों से पता चलता है।
    वर्तमान समय में प्रदेश सरकार द्वारा आम आदमी को उसके कार्यों की जानकारी समय रहते उपलब्ध कराने या मांगने पर कुछ शर्तों के साथ देने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम बनाया गया है तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा एक जनशिकायत पोर्टल शुरू किया गया है जिस पर आम नागरिक भ्रष्टाचार घोटाला या लापरवाही हो रही है तो उसकी सूचना पोर्टल पर देकर अपनी समस्याओं का समाधान और सरकारी योजनाओं को असफल करने की कोशिश कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने हेतु बनाया गया लेकिन अगर पुलिस प्रशासन को छोड़ दें तो ज्यादातर सरकारी विभागों में काम के प्रति लापरवाही और भ्रष्टाचार की जो फसल उग रही है अगर उसे नहीं रोका गया तो सारी तैयारियों और प्रयासों को चौपट कर सकते हैं। आश्चर्य तो इस बात का है कि अपने आप को सत्ता के गलियारे का करीबी और वर्तमान व्यवस्था पर मजबूत पकड़ बताने वाले कुछ नौकरशाह ही सरकारी योजनाओं को असफल करने में जनता के मौखिक कहे अनुसार काम कर रहे हैं।
    अब ऐसे में अगर मीडिया या जागरूक नागरिक अथवा जनहहित में काम करने वाली संस्थाओं जो भ्रष्टाचार की समाप्ति और प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार मुक्त माहौल की स्थापना के लिए काम कर रहे हैं उन्हें परदे के पीछे से भ्रष्टाचार में लिप्त बताए जाने वाले जो लोग भेड़ की खाल में छिपे भेडिये हो या सफेद नकाबपोश या नौकरशाह यह समझ लें कि अगर पीएम सीएम शासन प्रशासन की विकास को लेकर बनाई योजनाओं पलीता लगाने की कोशिश करेंगे तो हम जैसे लोग उनका भांडा फोड़ करने से नहीं चूकेंगे चाहे वह टटपुंजियां पत्रकार बताए या ब्लैकमेलर। मैं स्पष्ट कहता हूं कि अगर आम आदमी के हित की बात करना सरकारी योजनाओं को लागू कराने का प्रयास करना और पीएम मोदी व यूपी के सीएम योगी द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना के समर्थन में लिखना ब्लैकमेलिंग है तो मेरे किसी भी क्षेत्र में सक्रिय भ्रष्ट भाईयों खूब समझ लो कि मुझसे बड़ा ब्लैकमेलर हमेशा आपके नियम विरूद्ध कार्यो के पर्दाफाश करने में पीछे नहीं रहेगा आप चाहे किसी भ्ीा नाम से संबोधित कर कमजोर करने की कोशिश कर ले। जो व्यक्ति मीडिया से संबंधित है उसमें सक्रिय लोग आपके इन कमजोर बयानों से घबराने वाला नहीं है। और मैं खुलकर कहता हूं कि मैं ब्लैकमेलर हूं।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अभेद सुरक्षा व्यवस्था के बीच जल चढ़ाएंगे शिवभक्त, अफसरों ने लिया तैयारियों का जायजा

    February 12, 2026

    बच्चों को मिले परीक्षा में बैठने की अनुमति, प्रधानाचार्य और लिपिक की सेवा हो समाप्त

    February 12, 2026

    अंग्रेजी भी पढ़़ाई जाएगी अब 235 साल पुराने वाराणसी के राजकीय इंटर कॉलेज में, अच्छी शुरुआत है

    February 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.