नई दिल्ली, 11 अप्रैल (जा)। अक्सर लिफ्ट में फोन के सिग्नल गायब हो जाते हैं या फिर इतने कम आते है कि कॉल या डेटा यूज करना मुश्किल हो जाता है। स्मार्टफोन में कॉम्युनिकेशन के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडियो वेव का इस्तेमाल किया जाता है। आज टेक्नोलॉजी बेहद एडवांस हो चुकी हैं। टेलीकॉम कंपनियां का नेटवर्क सिस्टम अपग्रेड होने के साथ स्मार्टफोन में लगे मॉडेम भी एडवांस हो चुके हैं। फिर लिफ्ट में ऐसा क्या होता है कि मोबाइल के सिग्नल नहीं मिलते हैं।
लिफ्ट में मोबाइल सिग्नल को ब्लॉक करने के प्रमुख कारकों में लिफ्ट की निर्माण सामग्री है। ईंट, कंक्रीट और स्टेनलेस स्टील से बनी लिफ्ट इन सिग्नल ब्लॉक कर सकती है। कोई भी ऐसी सामग्री जो बारिश, ओले और बर्फ को रोक सकती हैं। वह उतने ही प्रभावी तरीके से मोबाइल सिग्नल को भी ब्लॉक कर सकती हैं। ये इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल को अवशोषित या परावर्तित कर सकती हैं, जिससे नेटवर्क अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता है।
किसी भी बिल्डिंग की लिफ्ट शाफ्ट (लिफ्ट वाली जगह) ईंट-सीमेंट और कंक्रीट से तैयार होती है। इसके बाद लिफ्ट का कैबिनेट स्टेनलेस स्टील का बना बॉक्स होता है। इतना ही नहीं लिफ्ट कैबिनेट की वॉल कई परतों में होती हैं। बिल्डिंग के किसी हिस्से में एक शाफ्ट में ऊपर-नीचे चलती मेटल की लिफ्ट में डिजाइन के लिए कालीन, टाइल्स या लैमिनेट्स की फिनिशिंग की जाती है। कुछ लिफ्ट में रॉक शीट या वालपेपर भी लगा होता है। ऐसे में ये मोबाइल सिग्नल को काफी हद तक ब्लॉक कर देते हैं।
क्या नेटवर्क बूस्टर लिफ्ट में काम करते हैं?
नेटवर्क बूस्टर के लिए लिफ्ट की शाफ्ट सिग्नल कवर देना मुश्किल हो सकता है। अगर लिफ्ट शाफ्ट में दो या तीन से अधिक लिफ्ट हैं तो यह काम कर सकता है। इसके साथ ही लिफ्ट अगर इमारत में बाहर की ओर है तो नेटवर्क बूस्टर का काम थोड़ा और आसान हो सकता है। ऐसे में स्पष्ट हां या ना में इसका जवाब देना मुश्किल है। यह नेटवर्क बूस्टर की क्वालिटी और क्षमता के साथ-साथ शाफ्ट के एरिया पर निर्भर करेगा।
लिफ्ट में नेटवर्क न आए तो क्या करें?
अगर लिफ्ट में नेटवर्क न आए तो धैर्य रखें। लिफ्ट से बाहर निकलकर कॉल या डेटा का इस्तेमाल करें। अगर दुर्भाग्य से आप लिफ्ट में फंस जाते हैं और मोबाइल नेटवर्क काम नहीं कर रहा है, तो लिफ्ट इंटरकॉम का इस्तेमाल करें। कई लिफ्ट में इसके लिए कॉल बटन भी दिया जाता है।
Trending
- पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान
- इंस्टाग्राम पर अब किशोरों को नहीं दिखेंगे बड़ों के कंटेंट, लागू हुए सख्त नियम
- बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर
- नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
- क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें
- नोएडा में यूपी रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा, 1 से 6 रुपये तक का इजाफा
- दिल्ली में सुपरहिट इवेंट बना ‘भूत बंगला’ प्रोमोशन
- फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज

