Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत
    • मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच
    • एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय
    • पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान
    • इंस्टाग्राम पर अब किशोरों को नहीं दिखेंगे बड़ों के कंटेंट, लागू हुए सख्त नियम
    • बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर
    • नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
    • क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अच्छे काम में देरी क्यों! मान्यवर कांशीराम व वीर सावरकर को केंद्र सरकार दे भारत रत्न
    देश

    अच्छे काम में देरी क्यों! मान्यवर कांशीराम व वीर सावरकर को केंद्र सरकार दे भारत रत्न

    adminBy adminMarch 14, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीती 13 मार्च को लखनऊ में बसपा संस्थापक समाज में परिवर्तन की लहर प्रेरणाताओं में शुमार मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर सामाजिक परिवर्तन दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कांशीराम जी को मरणोपरांत दिया जाए भारत रत्न। मंच से यह प्रस्ताव पास हुआ। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अगर पूरी तरह से काम करती तो राजनीति में बसपा संस्थापक कांशीराम राजनीति में सफल नहीं होते। उन्होंने कहा कि अगर जवाहर लाल नेहरु जिंदा रहते तो कांशीराम कांग्रेस में होते और पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री बनाती। कांग्रेस द्वारा बीते शुक्रवाार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सामाजिक परिवर्तन दिवस में राहुल ने कहा कि मुझे संसद में बोलने से रोका गया। राहुल गांधी के कथन और मांग को राहुल गांधी की इस मांग पर यूपी में तेज हुई सियासत कहा जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले दलित वोट बैंक की सियासत का यह मुददा है। भाजपा का कहना है कि जब तक कांशीराम जीवित रहे कांग्रेस ने उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया। कोई कुछ भी कहे लेकिन लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की मांग को भले ही यूपी में समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नाटक बताए लेकिन राहुल गांधी द्वारा यह मांग किया जाना महत्वपूर्ण है और मुझे लगता है कि सभी दलों को एकजुट होकर सरकार से कांशीराम को भारत रत्न देने की घोषणा १५ मार्च को उनकी जयंती पर करे। बसपा द्वारा १५ मार्च को नोएडा में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर एक रैली का आयोजन किया गया है। वहां भी यह मांग पूरे जोर शोर से उठेगी क्योंकि एक बात पक्की है कि कांशीराम ने समाज के लिए बहुत कुछ किया और वो सुलझे विचारों के प्रमुख नेता थे।
    मेरठ में दीपक सिंघल डीएम और मीणा एसएसपी हुआ करते थे। मवाना के गांव पाली में दो पक्षों का संघर्ष हुआ और छह लोगों की हत्या कर दी गई। तब उस समय कांशीराम मेरठ आए थे और एक रैली भी विक्टोरिया पार्क में होनी थी। दोपहर में जब कांशीराम सर्किट हाउस पहुंचे तो एडीएम यशवंत सिंह छाता लगाकर अंदर ले जाने लगे तो मैंने उनसे दो तीन सवाल पूछे तो यशवंत सिंह कहने लगे की गर्मी है अंदर जाने दो। तो कांशीराम ने कहा कि यशवंत सिंह पीछे हटो। और सर्किट हाउस के बाहर उन्होंने मेरे सवालों के जवाब दिए। मैंने पूछा कि पाली कांड के लिए डीएम दोषी है तो उन्होंने कहा कि एसएसपी दोषी है उन्हें हटाया जा रहा है। तब पता चला कि कांशीराम सही बात कहने में कभी गुरेज नहीं करते क्योंकि डीएम बनिया थे और एसएसपी दलित। तब भी उन्होंने एसएसपी को हटाने का निर्णय लिया। ऐसी सोच वाले कांशीराम को भारत रत्न का सम्मान देना ही चाहिए। मेरा मानना है कि कांशीराम को यह सम्मान देने की मांग सालों से होती आ रही है। इसलिए उन्हें और वीर सावरकर को यह सम्मान देने मेें अब देर नहीं करनी चाहिए क्योंकि कांशीराम जैसे नेता इस सम्मान के उददेश्यों को ध्यान में रखते हुए हकदार है। अगर सरकार उन्हें भारत रत्न देती है तो पीएम मोदी की सरकार का मान बढ़ेगा और इस काम के लिए उनकी प्रशंसा जरुर होगी। इसलिए अब देर ना कर जनभावनाओं का आदर करते हुए जल्द सरकार को यह घोषणा कर देशवासियों को खुशी प्रदान करनी चाहिए।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत

    April 11, 2026

    मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच

    April 11, 2026

    एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.