बुलंदशहर, 09 अप्रैल (जा)। स्याना क्षेत्र के ग्राम भैंसोड़ा स्थित ग्राम सचिवालय परिसर में एक महिला का ठुमके लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल होने के बाद यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया हुआ है। वीडियो के आधार पर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
गत दिवस वायरल हुए वीडियो में एक महिला उनके हाथों में लग जाए ताला, अलीगढ़ वाला सवा मन वाला जो मैया जी की ताली ना बजाए गीत पर नृत्य कर रही है। वहीं सचिवालय परिसर में ही स्कूटी पर बैठा एक युवक महिला के नृत्य पर ताली बजाता नजर आ रहा है। परिसर में खाली कुर्सी भी पड़ी हुई है। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विकास खंड अधिकारी मोकम सिंह ने कहा कि यह वीडियो लगभग एक-डेढ़ माह पुराना है। वहीं वीडियो में नृत्य करने वाली महिला रील बना रही है, जो ग्राम भैंसोड़ा की है। कहा कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
- सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
- सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
- आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
- पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
- सैलून चलाने वाले को मिला ₹72 लाख का जीएसटी नोटिस, बैंक खाता फ्रीज
- शाहरुख खान के ‘राका’ की तारीफ करने पर एटली ने कहा आपको और गर्व महसूस कराऊंगा, सर
- पतंजलि ने ‘विश्व भेषज ‘संहिता’ के रूप में तैयार किया वैश्विक महाग्रंथ

