Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमेरिका, चीन व जर्मनी को पीछे छोड़ा भारत ने निजी खपत बढ़ाने के मामले में
    • शाइन सिटी का मालिक राशिद नसीम यूएई में गिरफ्तार
    • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस: वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर के लिए ₹145 टोल
    • इंस्टाग्राम पर फॉलोवर के मामले में दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की बधाई
    • गरम होता समुद्र का पानी प्रदूषित होती हरनंदी, काली नदी को स्वच्छ रखने हेतु देवप्रिया जैसे कारखाने बंद कराए जाएं
    • मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन व प्रणाम करते हैं
    • बच्चों का बेली अस्पताल मेडिकल टेस्ट कराकर पुलिस को दी लिफाफे में रिपोर्ट
    • भारत दौरे पर कनाडा के प्रधानमंत्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सब्जी विक्रेता ने पंजाब सरकार की लॉटरी में 11 करोड़ रुपये जीते
    देश

    सब्जी विक्रेता ने पंजाब सरकार की लॉटरी में 11 करोड़ रुपये जीते

    adminBy adminNovember 5, 2025No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर 05 नवंबर। राजधानी जयपुर के पास स्थित कोटपूतली निवासी एक व्यक्ति जो सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा करता है। वह अब अपने दोस्त की दो बेटियों को 50-50 लाख रुपये देने वाला है। आप सोच रहे होंगे कि रेहड़ी (ठेला) लगाकर जीवन यापन करने वाला व्यक्ति भला 50-50 लाख रुपये यानी कुल 1 करोड़ रुपये कैसे देगा। दरअसल, रेहड़ी लगाने वाले अमित सेहरा की लॉटरी लगी है। पंजाब सरकार की ओर से आयोजित लॉटरी में अमित सेहरा ने ₹11 करोड़ जीते हैं। अब इस राशि में से वह अपने दोस्त की दो बेटियों को 50-50 लाख रुपये देने वाला है।

    कोटपूतली निवासी अमित सेहरा ठेला लगाकर और गलियों में घूम कर सब्जियां बेचता है। दिवाली के अवसर वह अपने दोस्त के पास पंजाब घूमने गया था। दोस्त ने उसे लॉटरी के बारे में बताया को अमित ने कहा कि उसके पास लॉटरी खरीदने के लिए रुपये नहीं है। एक टिकट 500 रुपये का होता है और अमित के पास 500 रुपये नहीं थे। दोस्त द्वारा किस्मत आजमाने की बात कहने पर उसने अपने दोस्त से ही 1000 रुपये उधार लेकर लॉटरी के दो टिकट खरीदे। एक दिन पहले लॉटरी का परिणाम जारी हुआ जिसमें 11 करोड़ रुपये की लॉटरी अमित के नाम खुली। अमित के दूसरे टिकट पर भी 1000 रुपये का इनाम खुला है।

    अमित सेहरा का कहना है कि जब उसने लोटरी के लिए दो टिकट खरीदे तो उसके पास रुपये नहीं थे। ऐसे में उसने अपने दोस्त मुकेश से 1000 रुपये उधार लिए। रुपये उधार लेते वक्त अमित ने कहा था कि अगर उसकी लॉटरी निकलती है तो वह जीती गई राशि में से 1 करोड़ रुपये वापस देगा। अमित की किस्मत अच्छी निकली और 11 करोड़ रुपये की लॉटरी अमित के नाम पर खुल गई। ऐसे में अब अमित को 11 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। लोटरी खुलने के बाद अमित ने कहा कि उसने अपने दोस्त मुकेश से जो वादा किया। उसे निभाएगा। मुकेश की दोनों बेटियों को वह अपनी बेटियों के समान मानता है। ऐसे में दोस्त की दोनों बेटियों को 50-50 लाख रुपये देगा।

    अमित का कहना है कि उसके दोस्त के ताऊ जी पंजाब के मोगा में रहते हैं। दिवाली के दिनों में पहली बार उनके पास घूमने आया था। वहां मुकेश ने लॉटरी के बारे में बताया। मना करने के बाद भी मुकेश ने समझाया और कहा कि कुछ ना कुछ इनाम तो मिलेगा ही। ऐसे में टिकट खरीद लो। बाद में मुकेश से ही रुपये उधार लेकर लॉटरी के दो टिकट खरीदे। टिकट खरीदने के बाद वह वापस कोटपूतली (जयपुर) गया। जब फाइनल लोटरी खुली को 11 करोड़ की लॉटरी अमित के नाम निकली।

    मंगलवार 4 नवंबर को मुकेश अपनी पत्नी, बच्चों और कुछ रिश्तेदारों के साथ किराए की गाड़ी लेकर चंडीगढ़ स्थित पंजाब स्टेट लॉटरी ऑफिस पहुंचा और लॉटरी की राशि लेने के लिए क्लेम किया। वहां मीडिया से बात करते हुए अमित ने कहा कि लॉटरी खुलने के दो दिन बाद तक उसे पता ही नहीं चला कि उसके नाम लॉटरी खुली है क्योंकि उसका मोबाइल खराब हो गया था। ऐसे में उसके पास कोई मैसेज नहीं पहुंचा। दोस्त मुकेश के जरिए ही उसे लॉटरी में 11 करोड़ रुपये जीतने की जानकारी मिली। अमित बताते हैं कि उसके पास चंडीगढ़ आने का किराया नहीं था। ऐसे में कुछ लोगों से रुपये उधार लेकर गाड़ी किराए की और परिवार सहित चंडीगढ़ पहुंचा।

    jaipur rajasthan tazza khabar tazza khabar in hindi wins-11-crore-punjab-lottery
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अमेरिका, चीन व जर्मनी को पीछे छोड़ा भारत ने निजी खपत बढ़ाने के मामले में

    February 28, 2026

    शाइन सिटी का मालिक राशिद नसीम यूएई में गिरफ्तार

    February 28, 2026

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस: वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर के लिए ₹145 टोल

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.