Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इंस्टाग्राम पर फॉलोवर के मामले में दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की बधाई
    • गरम होता समुद्र का पानी प्रदूषित होती हरनंदी, काली नदी को स्वच्छ रखने हेतु देवप्रिया जैसे कारखाने बंद कराए जाएं
    • मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन व प्रणाम करते हैं
    • बच्चों का बेली अस्पताल मेडिकल टेस्ट कराकर पुलिस को दी लिफाफे में रिपोर्ट
    • भारत दौरे पर कनाडा के प्रधानमंत्री
    • सोने की चमक जोखिम से बनी रहेगी
    • लोन देने में की देरी तो बैंक में ताला लगवाया
    • 7 हज़ार कर्मचारियों के सामने बिछाया कैश का ढेर, जितना चाहो उतना लेकर जाओ बोनस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»24 घंटे में फिर बदलेगा यूपी का मौसम, 35 से अधिक जिलों में 3 दिन बारिश का अलर्ट
    देश

    24 घंटे में फिर बदलेगा यूपी का मौसम, 35 से अधिक जिलों में 3 दिन बारिश का अलर्ट

    adminBy adminSeptember 30, 2025No Comments23 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 30 सितंबर। पिछले कई दिनों से हो रही तेज धूप से उमसभरी गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक लखनऊ और आसपास समेत पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। हालांकि, चार अक्टूबर से मौसम में फिर बदलाव होगा और तेज धूप निकलेगी। फिलहाल छिटपुट बरसात से धान की खेती के लिए लाभदायक है।

    वहीं पिछले 24 घण्टे में उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली भी गिरी. मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं.

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार से राजधानी समेत करीब 35 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बरसात होगी। इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, जालौन हमीरपुर, झांसी, महोबा, कानपुर नगर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. दोपहर में कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही हो सकती है. हल्की बारिश के भी आसार हैं. अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब क्षेत्र की तीव्रता में रविवार को और बढ़त के बाद इसका असर प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में दिखेगा। खासकर, बुंदेलखंड और लखनऊ समेत अवध के कुछ हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। आने वाले तीन-चार दिन तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. आने वाले 5 दिन तक अधिकतम न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इंस्टाग्राम पर फॉलोवर के मामले में दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की बधाई

    February 27, 2026

    गरम होता समुद्र का पानी प्रदूषित होती हरनंदी, काली नदी को स्वच्छ रखने हेतु देवप्रिया जैसे कारखाने बंद कराए जाएं

    February 27, 2026

    मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन व प्रणाम करते हैं

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.