नोएडा 11 अप्रैल। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से चलने वाली उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों का किराया एक अप्रैल से से बढ़ गया है। टोल प्लाजा वाले रूट पर 50 से अधिक बसों के किराए में प्रति यात्री एक से छह रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
परिवहन निगम ने इसे स्वतः लागू कर दिया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से कुल 305 बसें चलती हैं। इनमें से ज्यादातर टोल प्लाजा वाले रूटों पर प्रभावित हुई हैं। इसमें मुख्य रूप से एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली और कालागढ़, आगरा, हरिद्वार, कोटद्वार, देहरादून, लखनऊ, मेरठ और सहारनपुर जैसे शहरों की बसें भी शामिल हैं।
ये मध्यम और लंबी दूरी के रूट हैं, जहां यात्रियों को अब थोड़ा अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा केवल टोल प्लाजा वाले रूटों पर वृद्धि हुई है। यह केंद्रीकृत स्वचालित प्रणाली है, जिसमें हर टोल प्लाजा के लिए एक रुपये अतिरिक्त जोड़ा जाता है। यात्रियों पर इसका विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रतिदिन इन रूटों पर हजारों यात्री सफर करते हैं।
रूट (Route) दूरी (Distance) पहले किराया (Old Fare) अब किराया (New Fare)
ग्रेटर नोएडा से कालागढ़ 245 किमी ₹354 ₹356
नोएडा से बरेली 265 किमी ₹416 ₹419
नोएडा से कासगंज 174 किमी ₹315 ₹316
नोएडा से रुद्रपुर ₹390 ₹396

