Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बागपत में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधानपति की गोली मारकर हत्या
    • संघर्ष करते रहो मुकाम जरुर मिलेगा, 324 वर्ष पूर्व छपा था पहला दैनिक अखबार, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना ने प्रिंट मीडिया के स्थापना दिवस पर सभी को दी बधाई
    • मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी आंखें बंद किए बैठे हैं हुक्मरान! दुर्घटनाओं का कारण बन रहे गडढे आखिर कौन सही कराएगा, पीड़ितों का कहना है कि डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी अगर ध्यान दें तो इस समस्या का हो सकता है समाधान
    • ‘राणाबाली’ फिल्म की कहानी ब्रिटिश राज के दौर के दर्दनाक अकाल से जुड़ी हुई है
    • रिचार्ज खत्म होने पर इनकमिंग कॉल बंद करने का मुद्दा राज्यसभा में उठा
    • यूपी में 4 दिन बाद गरज-चमक के साथ बाऱिश की संभावना
    • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं : हाई कोर्ट
    • किसान की बेटी की शादी में शामिल हुए राहुल गांधी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में 4 दिन बाद गरज-चमक के साथ बाऱिश की संभावना
    देश

    यूपी में 4 दिन बाद गरज-चमक के साथ बाऱिश की संभावना

    adminBy adminMarch 11, 2026No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 11 मार्च। यूपी में एक बार फिर मौसम पलटी मार रहा है. एक ओर जहां गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही थी वहीं अचानक कोहरे की एंट्री ने मौसम में थोड़ा बदलाव दिया है. सुबह कई जिलों में हल्की धुंध और कोहरा दिखाई दे रहा है। वहीं दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके बाद 15 मार्च से कुछ इलाकों में बादल और हल्की बारिश हो सकती है।

    उत्तर प्रदेश में आज सुबह लखनऊ, कानपुर समेत 15 शहरों में धुंध छाई। प्रयागराज में विजिबिलिटी सिर्फ 30 मीटर की रही।

    बीते 24 घंटे में बांदा यूपी का सबसे गर्म जिला रहा। यहां पर तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। की न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
    मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

    राजधानी लखनऊ में बुधवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा. लखनऊ के अमौसी स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है।

    पूर्वानुमान के मुताबिक 11 और 12 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। वहीं 13 मार्च के आसपास आसमान ज्यादातर साफ रहने की संभावना जताई गई है।

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 मार्च से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने लग सकते हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने के आसार हैं। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। तापमान की बात करें तो धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से पूर्वी यूपी के अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 15 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बागपत में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधानपति की गोली मारकर हत्या

    March 11, 2026

    संघर्ष करते रहो मुकाम जरुर मिलेगा, 324 वर्ष पूर्व छपा था पहला दैनिक अखबार, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना ने प्रिंट मीडिया के स्थापना दिवस पर सभी को दी बधाई

    March 11, 2026

    मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी आंखें बंद किए बैठे हैं हुक्मरान! दुर्घटनाओं का कारण बन रहे गडढे आखिर कौन सही कराएगा, पीड़ितों का कहना है कि डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी अगर ध्यान दें तो इस समस्या का हो सकता है समाधान

    March 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.