आज कल नाबालिगों में बढ़ रही हिंसा की प्रवृति तेज हो गई लगती है। इसके उदाहरण के रुप में दो दशक में कम उम्र के बच्चों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया गया उसका विवरण इंटरनेट पर देख सकते हैं। मुरादाबाद में कई साल पहले डीआईजी पर हमला किया गया था। मैनाठोर बवाल के दोषी खुद को नाबालिग बताकर कम सजा की कोशिश कर रहे हैं। आजकल दुष्कर्म हिंसा हिंस्ट्रीशीटर से भी ज्यादा दरिंदगी करने वाले पकड़े जाने पर नाबालिग होने का फायदा उठाना चाहते हैं और सुधार गृहों में इनका हंगामा किसी से छिपा नहीं है। कुछ साल पहले मेरठ के सुधार गृह में किशोरों ने एक आदमी की हत्या कर दी थी।
इसे देखते हुए मुझे लगता है कि छोटे अपराधों में सजा ना देने की बात हो रही है और अदालत का मानना है कि बिना सजा के सुनवाई में ही जेल में रखना सजा से कम नहीं है उसी प्रकार जब अच्छे काम हो रहे हैं तो कानून का दुरुपयोग रोकने के लिए नियमों में बदलाव भी किया जाए। मेरा मानना है कि अपराधियों की सजा में कमी हो लेकिन किसी को भी नाबालिग होने के नाम पर यह अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए वो कुछ भी करे हिंसा बलात्कार हत्या की घटनाओं को अंजाम दे और बाद में खुद को नाबालिग बताए यह अब चलने वाला नहीं है। सरकार को योजना बनाकर अदालतों व कानूनविदों को सौंपनी चििाहए जिससे नाबालिगों द्वारा जघन्य अपराधों को रोकने में सफल हो सके और समाज में इनका भय खत्म हो।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- अखिलेश की दादरी रैली नेता और कार्यकर्ताओं में भरा जोश, महरोत्रा ने दावा किया अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री, शाहिद और अतुल के साथ जुटनी लगी भीड़
- ‘मटका किंग’ की वर्ल्डवाइड प्रीमियर डेट 17 अप्रैल
- किन्नर महामंडलेश्वर की सभी मांगें है जायज, टीना मां नकली पर रोक लगाएं
- नाबालिग के नाम पर अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए
- ‘स्वयंभू’ भारतीय इतिहास के स्वर्णिम काल की एक सच्ची ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है : डायरेक्टर
- लद्दाख में भगवान बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी बुद्ध पूर्णिमा पर लगेगी
- दुष्कर्म मामले में लड़की की पहचान उजागर किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने की निंदा
- पूर्व डीआईजी समेत तीन को भर्ती रिश्वतकांड में कारावास
