Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यमुना अथॉरिटी इलाके के 16 गांवों से 740 एकड़ जमीन की होगी खरीद, गंगा लिंक एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण
    देश

    यमुना अथॉरिटी इलाके के 16 गांवों से 740 एकड़ जमीन की होगी खरीद, गंगा लिंक एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण

    adminBy adminDecember 23, 2025No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा 23 दिसंबर। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में नोएडा के हेल्थ और रोड सेक्टर को भी सौगात दी है। औद्योगिक विकास और कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 1246 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बुलंदशहर के स्याना से शुरू होने वाले लिंक एक्सप्रेसवे को यमुना सिटी में फिल्म सिटी के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का प्लान है। अब एक्सप्रेसवे का काम तेजीसे होगा। वहीं, नोएडा के चाइल्ड पीजीआई और ग्रेटर नोएडा में मेडिकल कॉलेज के लिए भी बजट मिला है।

    16 गांवों से 740 एकड़ जमीन खरीद
    गंगा एक्सप्रेसवे को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए 74 किलोमीटर लंबा न्यू लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा। 74 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे का 21
    किलोमीटर हिस्सा यमुना अथॉरिटी एरिया में आएगा। इसमें 9 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड होगा। यमुना सिटी के सेक्टर वाले एरिया में 24 मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। यमुना अथॉरिटी अपने एरिया में जमीन अधिग्रहण का काम अगले महीने से शुरू करेगी। इसके लिए 16 गांवों की 740 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी।

    यूपीडा प्रवेश-नियंत्रित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाएगा। सोमवार को प्रदेश सरकार के अनुपूरक बजट में इसके लिए धनराशि का प्रावधान होने से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज होगी। यह परियोजना प्रदेश को निवेश, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक विस्तार के वैश्विक मानचित्र पर और मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से नोएडा एयरपोर्ट को सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है।

    गंगा लिंक एक्सप्रेसवे से माल परिवहन, निर्यात, औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला और यात्री आवागमन को निर्बाध रफ्तार मिलेगी। सरकार का मानना है कि यह कॉरिडोर प्रदेश में निवेश आकर्षण, रोजगार सृजन और औद्योगिक क्लस्टर्स के विकास को बढ़ावा देगा।

    योगी सरकार ने स्वास्थ्य को लेकर भी जिले को सौगातें दी है। नोएडा में सुपर स्पेशियलिटी बाल चिकित्सालय एवं पोस्ट ग्रेजुएट शैक्षणिक संस्थान के लिए (चाइल्ड पीजीआई) के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा में चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 7 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जिम्स के मेडिकल कॉलेज को इसके तहत अपग्रेड किया जाएगा।

    noida tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news yamuna-authority
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.