Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बॉयफ्रेंड के संग होटल में रंगरेलिया मना रही थी पत्नी! पीछे से पहुंच गया पति
    देश

    बॉयफ्रेंड के संग होटल में रंगरेलिया मना रही थी पत्नी! पीछे से पहुंच गया पति

    adminBy adminJanuary 16, 2026No Comments19 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झांसी 16 जनवरी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शक की बुनियाद पर पति ने अपनी पत्नी का पीछा किया और अंततः उसे एक युवक के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। यह पूरा घटनाक्रम इतना नाटकीय था कि पुलिस को देखकर प्रेमी जान बचाने के लिए बेड के नीचे जा छिपा।

    घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास स्थित कर्मा होटल की है। 11 जनवरी को पति को पत्नी की गतिविधियों पर पहले से संदेह था। जब पत्नी होटल में एक युवक के साथ पहुंची, तो पति ने उसका पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के साथ पति जब होटल के कमरे में पहुंचा, तो वहां अफरा-तफरी मच गई।

    कमरे में पुलिस की एंट्री होते ही पत्नी का कथित प्रेमी घबरा गया और सीधे बेड के नीचे छिप गया। हालांकि, पुलिस ने तलाशी लेकर उसे बाहर निकाल लिया। इस दौरान होटल के कमरे और गलियारे में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित पति ने बताया कि उस पर पत्नी ने फर्जी केस दहेज उत्तपीड़न का किया था। उसके बाद कोर्ट के माध्यम से सुलह समझोता हुआ था। लेकिन पत्नी न तो तलाक रही न ही सही से रह रही है। तलाक के लिए 10 लाख रुपए की डिमांड कर रही है।

    पति के विरोध करने पर पत्नी ने उल्टा आक्रामक रुख अपना लिया। महिला ने पुलिस और मौजूद लोगों के सामने कहा कि वह दो साल से पति के साथ नहीं रह रही है। उसने कहा, “ये मेरे लिए मर चुका है, मैं इसे तलाक देने को तैयार हूं।” पत्नी के इस बयान से माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

    पति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही रिश्तों में खटास आ गई। साल 2023 में पत्नी ने पति के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था, जो बाद में समझौते से निपट गया। रिश्ते को बचाने के लिए पति पत्नी के साथ सीपरी बाजार में उसके मामा के घर रहने लगा, लेकिन कुछ समय बाद फिर हालात बिगड़ गए।

    हंगामे की सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस ने पति, पत्नी और प्रेमी—तीनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    jhansi tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.