Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कितने पढ़े लिखे हैं होगा सर्वे सुविधाएं देने हेतु, अधिकारों की प्राप्ति हेतु अनपढ़ और कम पढ़े लिखे को होना होगा एकजुट
    • नेपाल में मौजूद रिटायर सेना के जवान जो आज भी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उनकी ली जाए मदद
    • पूरी मात्रा में वृक्षारोपण और उनके संरक्षण का अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर लें संकल्प
    • परिवारों की खुशहाली, बच्चों के स्वस्थ पर्यवरण के संतुलन के लिए जरूरी है जीवन में गोरैया
    • राहुल का दावा इस बार यूडीएफ की जीत होगी
    • गंगा में समा रही विक्रमशिला सेतु की मजबूती; 3 पिलर्स की प्रोटेक्शन वॉल टूटी
    • युवराज की मौत पर जवाब से हाईकोर्ट असंतुष्ट
    • आईएसआई के 9 जासूस गाजियाबाद से गिरफ्तार, 5 नाबालिग भी शामिल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी का फिर से बदलने वाला है मौसम, 25 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
    देश

    यूपी का फिर से बदलने वाला है मौसम, 25 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

    adminBy adminFebruary 9, 2026No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 09 फरवरी। उत्तर प्रदेश में फिर मौसम ने करवट ली है. तेज धूप के बाद अब घने कोहरे वाले दिन फिर लौट आए हैं. भारतीय मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 फरवरी को यूपी के दोनों ही संभाग के तराई क्षेत्रों में कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा सुबह सवेरे के वक्त नजर आएगा. कोहरे के कारण तापमान में भी थोड़ा उतार चढ़ाव देखा जा सकता है. हालांकि तापमान में बहुत बदलाव होगा. मौसम विभाग ने इसके संकेत दिए हैं. बताते चलें कि आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित भी करेगा.

    यूपी के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आज मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान हल्की हवाएं चल सकती हैं लेकिन, सुबह और शाम के समय तराई क्षेत्रों में कहीं-कही घना से अत्यंत घना कोहरा रहने का अलर्ट दिया गया हैं. दिन के समय हल्की धूप निकलेगी जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी. वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा. ये सभी जिले ग्रीन ज़ोन में बने हुए हैं.

    इन जिलों में रहेगा ‘अत्यंत घना कोहरा
    गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में भी 100 से 500 मीटर की दृश्यता वाला कोहरा छाया रहेगा.

    राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ रहेगा और खिली-खिली धूप निकलेगी. दिल्ली से सटे नोएडा-गाजियाबाद में जनपद में आज सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, दिन में धूप का असर भी कम रहेगा. हालांकि बारिश या बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है.

    प्रदेश में अभी कुछ दिन मौसम सामान्य ही रहने का अनुमान हैं. 10-14 फरवरी तक कहीं कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. अगले दो दिन प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी परिवर्तन नहीं होगा. इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up fog up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कितने पढ़े लिखे हैं होगा सर्वे सुविधाएं देने हेतु, अधिकारों की प्राप्ति हेतु अनपढ़ और कम पढ़े लिखे को होना होगा एकजुट

    March 21, 2026

    नेपाल में मौजूद रिटायर सेना के जवान जो आज भी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उनकी ली जाए मदद

    March 21, 2026

    पूरी मात्रा में वृक्षारोपण और उनके संरक्षण का अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर लें संकल्प

    March 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.