Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»टू व्हीलर फुट ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ, सांसद की सिफारिश के बाद रेलवे विभाग के महाप्रबंधक ने दी मंजूरी
    देश

    टू व्हीलर फुट ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ, सांसद की सिफारिश के बाद रेलवे विभाग के महाप्रबंधक ने दी मंजूरी

    adminBy adminJanuary 30, 2026No Comments45 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोदीनगर 30 जनवरी। गत कई दशकों से तिबडा फाटक के बंद होने पर जाम लगने तथा आवागमन में होने वाली परेशानी को देखते हुए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने तिबडा फाटक नंबर 14 पर टू व्हीलर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। वही मोदीनगर स्टेशन पर पुराने एफओबी के जरिये उतार चढाव के लिए बनाये जाने के प्रस्ताव पर विभाग ने सकरात्मक रवैया नही अपनाया हैं। तकनीकी खामियों को लेकर नये एफओबी निर्माण को सही ठहराया हैं।

    बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मोदीनगर स्टेशन पर एफओबी निर्माण व हापुड रोड रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण की योजना बनी थी। इस योजना के तहत कार्य शुरू होने पर रेलवे लाईन पार के दर्जनों गांवो के प्रधानों, पालिका सभासदों ने विधायक डा. मंजू सिवाच, चेयरमैन विनोद जाटव वैशाली के समक्ष लाईन पार रहने वालो के आवागमन के लिए पुराने एफओबी कका विस्तारीकरण कर कालोनी में आने जाने के लिए एफओबी निर्माण तथा तिबड़ा फाटक पर फुट ओवर ब्रिज की मांग को प्रमुखता से उठाया था। उनकी सिफारिश पर बागपत मोदीनगर लोकसभा के सासंद डा. राजकुमार सांगवान ने स्टेशन पर निरीक्षण कर इस मामले में रेल मंत्री अश्वनी वार्ष्णेय से गत माह दिसंबर में मुलाकात की थी। इस मुद्दे को दो बार प्रमुखता से रखा।

    मंत्री अश्वनी वार्ष्णेय के निर्देश पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने सांसद डा राजकुमार सांगवान की उठाई मांगो के सबंध में अवगत कराया कि तिबडा रोड पर टू व्हीलर एफओबी निर्माण को स्वीकृति दे दी गई हैं। अब कार्य स्वीकृति के बाद की कार्यवाही प्रगति पर है। फिर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा। उन्होने पुराने पुल के ध्वस्तीकरण को लेकर चिंता जाहिर की थी तथा फिर इस पुल के विस्तारीकरण की उठाई सांसद की मांग पर जबाब दिया है कि उक्त पुल की चौड़ाई 2.44 मीटर है। जिसे देखते हुए अमृत योजना के तहत नया एफओबी 12 मीटर चौड़ाई के साथ साथ रैंप का भी प्रावधान रखा गया है, इसलिए पुराने एफओबी पर निर्माण नहीं हो सकता।

    वही हापुड फाटक निर्माण से सीकरी फाटक के आरओबी निर्माण की गतिविधियां भी प्रस्तावित बताई हैं सांसद डा. राजकुमार सांगवान के प्रयास से रेलवे विभाग की ओर से तिवडा रोड पर हल्के वाहनो के लिए टूव्हीलर एफओबी बनने से आवागमन आसानी से हो सकेगा। साथ ही स्टेशन पर सुविधाओं के बढाने के लिए सांसद के प्रयास की भाजपा के नगर अध्यक्ष आकाश शर्मा व रालोद के जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने सराहना की हैं।

    modinagar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.