Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिरला सदन में मौजूद रहेंगे लेकिन संचालन नहीं करेंगे
    • पीएम मोदी के मुरीद हुए कनाडा के पीएम कार्नी बताया बेजोड़ व्यक्ति
    • दिग्गज अभिनेता विजय कृष्णा का 81 वर्ष की आयु में निधन, देवदास में निभाया था अहम किरदार
    • करणी सेना के उत्तराखंड अध्यक्ष शक्ति ठाकुर को अरेस्ट किया
    • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन
    • असम में एयरफोर्स के क्रैश हुए विमान में 2 पायलट शहीद
    • शीर्ष पर हॉकी को फिर से पहुंचाने के लिए ठोस रणनीति
    • किसी भी जगह नमाज पढ़ना धार्मिक अधिकार नहीं : कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»पिंक रोजगार महाकुंभ में 5 हजार महिलाओं को रोजगार का लक्ष्य
    न्यूज़

    पिंक रोजगार महाकुंभ में 5 हजार महिलाओं को रोजगार का लक्ष्य

    adminBy adminMarch 6, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 06 मार्च (जा)। प्रदेश में महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ द्वारा ‘पिंक रोजगार मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आठ मार्च (रविवार) को सुबह 10 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आइजीपी), गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित होगा।
    इस रोजगार मेले में केवल महिलाओं को हिस्सा लेने का अवसर दिया जाएगा। इसमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग की अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगी। कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं, बीबीए, एमबीए, बीटेक (सभी शाखाएं), फार्मेसी सहित अन्य स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाली महिलाएं भाग ले सकती हैं।
    रोजगार मेले में 45 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों के लिए चयन करेंगी। इनमें फ्लिपकार्ट, इंफोबे एआइ, आइसीआइसीआइ बैंक, जियो, एयरटेल, बजाज मैक्स, अमेजन डिजिटल केंद्र, महिंद्रा फाइनेंस, केएफसी समेत कई अन्य कंपनियां शामिल होंगी। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें बायोडाटा की कई प्रतियां, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं से आगे की सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र और अंकपत्र व पंजीकरण स्लिप की प्रिंट या डिजिटल कापी शामिल है।
    रोजगार मेले में भाग लेने के लिए पंजीकरण पूरी तरह निश्शुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट (rojgaarsangam.up.gov.in या ncs.gov.in) पर जाकर आनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं। इसके अलावा क्यूआर कोड स्कैन कर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
    अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकती हैं। सेवायोजन के अधिकारियों के अनुसार यह रोजगार मेला महिलाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए है, जिससे युवतियों को रोजगार मिलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पांच रोजगार मेले आयोजित करने की तैयारी है। इनके माध्यम से एक लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि अभी इन रोजगार मेलों की तिथियां तय नहीं की गई हैं।
    यह रोजगार मेले लखनऊ, मुजफ्फरनगर, झांसी, गोरखपुर और वाराणसी में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक रोजगार मेले में लगभग 100 निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस प्रकार पांचों मेलों में कुल 500 से अधिक कंपनियों की भागीदारी होगी। प्रत्येक रोजगार मेले में करीब 20 हजार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनियां विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगी और चयन की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जाएगी। इन रोजगार मेलों में आइटी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, हेल्थकेयर और आटोमोबाइल समेत कई क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी।
    विभाग के अनुसार इसका विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। इसके अलावा श्रम एवं सेवायोजन विभाग के सहयोग से अप्रैल से हर जिले में भी रोजगार मेले की योजना है। इसके लिए सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों से सीधे जोड़ने के लिए पहल की जा रही है। इसमें युवाओं को करियर परामर्श भी दिया जाएगा और उन्हें विभिन्न कौशल विकास योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

    lucknow Pink Employment Mahakumbh tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बिरला सदन में मौजूद रहेंगे लेकिन संचालन नहीं करेंगे

    March 6, 2026

    पीएम मोदी के मुरीद हुए कनाडा के पीएम कार्नी बताया बेजोड़ व्यक्ति

    March 6, 2026

    दिग्गज अभिनेता विजय कृष्णा का 81 वर्ष की आयु में निधन, देवदास में निभाया था अहम किरदार

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.