Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अखिलेश की दादरी रैली नेता और कार्यकर्ताओं में भरा जोश, महरोत्रा ने दावा किया अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री, शाहिद और अतुल के साथ जुटनी लगी भीड़
    • ‘मटका किंग’ की वर्ल्डवाइड प्रीमियर डेट 17 अप्रैल
    • किन्नर महामंडलेश्वर की सभी मांगें है जायज, टीना मां नकली पर रोक लगाएं
    • नाबालिग के नाम पर अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए
    • ‘स्वयंभू’ भारतीय इतिहास के स्वर्णिम काल की एक सच्ची ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है : डायरेक्टर
    • लद्दाख में भगवान बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी बुद्ध पूर्णिमा पर लगेगी
    • दुष्कर्म मामले में लड़की की पहचान उजागर किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने की निंदा
    • पूर्व डीआईजी समेत तीन को भर्ती रिश्वतकांड में कारावास
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»प्रदेश»सड़क का होगा चौड़ीकरण पुरा महादेव से मेरठ रोड तक, किसानों को गन्ना डालने में रहेगी आसानी
    प्रदेश

    सड़क का होगा चौड़ीकरण पुरा महादेव से मेरठ रोड तक, किसानों को गन्ना डालने में रहेगी आसानी

    adminBy adminJanuary 12, 2026Updated:January 12, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 12 जनवरी। पुरा महादेव गांव से मेरठ-बड़ौत रोड तक सड़क के चौड़ीकरण की तैयारी चल रही है। चौड़ीकरण से बागपत व मेरठ के करीब 20 से ज्यादा गांवों के किसानों को गन्ना डालने में रहेगी आसानी होगी। इस रोड से हजारों वाहन गुजरते हैं। आसपास के गांवों के किसानों को इससे गन्ना लेकर मिल में जाना होता है। इसके लिए करीब दस दिन तक पीडब्ल्यूडी के कर्मियों ने सर्वे किया। इसकी रिपोर्ट के आधार पर सडक़ चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है।
    मेरठ से बड़ौत की तरफ 21 किमी दूरी से पुरा महादेव के लिए गांवों के बीच से होकर सड़क़ है। इसकी अभी तक चौड़ाई 3.75 मीटर है, जबकि इस सडक़ से कई गांवों के किसान किनौनी शुगर मिल पर गन्ना डालने जाते हैं। इनके अतिरिक्त क्रय केंद्रों से गन्ना लेकर ट्रक भी चीनी मिल जाते हैं। जिससे सडक़ की चौड़ाई कम होने के कारण हादसे का डर रहता है। वाहनों को बचाने के प्रयास में कई बार ट्रक व ट्रॉली खेतों में पलट चुकी हैं। इसके अतिरिक्त मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे की हालत खराब होने से काफी वाहन चालक बागपत से डौला व पुरा महादेव होते हुए मेरठ-बड़ौत से मेरठ जाते हैं। इस तरह पहले के मुकाबले वाहनों की संख्या भी काफी बढ़ गए हैं। इसलिए सडक़ साढ़े पांच मीटर तक चौड़ीकरण की तैयारी की गई है। दस दिन से सडक़ पर वाहनों की संख्या को लेकर सर्वे किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस सडक़ से रोजाना पांच हजार से ज्यादा वाहन गुजर रहे हैं। जिनमें गन्ना लदे वाहन भी काफी हैं। इसके मद्देनजर सडक़ के चौड़ीकरण का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जिससे उसे मंजूर कराकर कार्य शुरू कराया जा सके।
    एई पीडब्ल्यूडी मनोज कुमार ने कहा कि पुरा महादेव से मेरठ-बड़ौत रोड तक 17 किमी 700 मीटर लंबी सडक़ के चौड़ीकरण के लिए सर्वे कराया गया है। इसके चौड़ीकरण की जरूरत है और उसके लिए ही एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। पुरा महादेव से मेरठ-बड़ौत रोड तक सडक़ की लंबाई 17 किमी 700 मीटर है। इसके चौड़ीकरण से आम वाहन चालकों को फायदा होगा। वहीं, करीब 20 से ज्यादा गांवों के लोगों व किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। इनमें बागपत के सैड़भर, बुढ़सैनी, मतानतनगर, हरियाखेड़ा, पुरा महादेव, मवीकलां, मवीखुर्द, हबीबपुर नंगला, डौलचा आदि हैं। मेरठ के उकसिया, थिरोट, कल्याणपुर, उखलीना, डालमपुर, आटा चिंदौड़ी आदि गांव शामिल हैं।

    baghpat tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अखिलेश की दादरी रैली नेता और कार्यकर्ताओं में भरा जोश, महरोत्रा ने दावा किया अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री, शाहिद और अतुल के साथ जुटनी लगी भीड़

    March 30, 2026

    ‘मटका किंग’ की वर्ल्डवाइड प्रीमियर डेट 17 अप्रैल

    March 30, 2026

    किन्नर महामंडलेश्वर की सभी मांगें है जायज, टीना मां नकली पर रोक लगाएं

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.