Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
    • शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा आज फिर से शुरू
    देश

    माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा आज फिर से शुरू

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 17, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू 17 सितंबर। ‘जय माता दी’ के नारों के बीच जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा बुधवार को फिर से शुरू हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विनाशकारी भूस्खलन के कारण 22 दिनों तक यात्रा स्थगित रही थी। इस भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 घायल हो गए थे।

    माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने आज सुबह से अनुकूल मौसम होने की स्थिति में यात्रा को फिर से शुरू करने की घोषणा की, जिससे कटरा शहर में डेरा डाले हुए कई श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। कटरा शहर तीर्थयात्रियों का आधार शिविर है। यात्रा के आरंभ स्थल, बाणगंगा दर्शनी द्वार पर सैकड़ों श्रद्धालु तड़के ही एकत्रित हो गए और यात्रा शुरू होने पर अपार खुशी और राहत व्यक्त की।

    श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम और मंदिर तक जाने वाले मार्ग के आवश्यक रखरखाव के कारण अस्थायी रूप से स्थगित किए जाने के बाद, पहाड़ी पर स्थित मंदिर की ओर जाने वाले दोनों मार्गों से यात्रा सुबह छह बजे शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं को वैध पहचान पत्र साथ रखने, निर्धारित मार्गों का पालन करने और जमीनी कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि रेडियो फ्रीक्वेंसी परिचय पत्र (आरएफआईडी) आधारित ट्रैकिंग अनिवार्य रहेगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे और श्रद्धालुओं की जानकारी मिलती रहे। मंदिर बोर्ड ने अस्थायी निलंबन के दौरान धैर्य और समझदारी दिखाने के लिए सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    बताते चले कि 26 अगस्त को भूस्खलन के बाद यात्रा रोक दी गई थी. इससे पहले इस तरह का भूस्खलन 1970 में हुआ था. इस भूस्खलन ने यात्रा के रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया था. यात्रा मार्ग को साफ करने और मरम्मत का काम तेजी से किया गया. श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कई चुनौतियों के बावजूद, बोर्ड ने यात्रा को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने के लिए रात-दिन काम किया. 

    jammu-and-kashmir tazza khabar tazza khabar in hindi vaishno-devi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे

    August 11, 2026

    शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश

    August 11, 2026

    भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.