Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को स्कार्पियो देकर पाल महासभा ने किया प्रशंसनीय कार्य, अन्य क्षेत्रों और समाज के लोग भी आगे आकर…
    देश

    भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को स्कार्पियो देकर पाल महासभा ने किया प्रशंसनीय कार्य, अन्य क्षेत्रों और समाज के लोग भी आगे आकर…

    adminBy adminJanuary 30, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जब भी कोई चुनाव होते हैं चाहे वह पंचायत के हों या लोकसभा के उसमें निर्वाचित होने वाले नेता जब अपने क्षेत्र के नागरिकांे से निरंतर संपर्क बनाये रखने और उनकी समस्याएं जानकर उनका समाधान खोजने के लिए छोटी-बड़ी गाड़ियों में सवार होकर घूमते दिखाई देते हैं तो हमेशा विरोधियों की बात तो छोड़ दें उनके समर्थक भी ईमानदार से ईमानदार निर्वाचित राजनेता के बारे में यह कहते सुने जाते हैं कि हां चुनाव जीत लिया है मोटा माल कमा रहे हैं नई गाड़ियों में तो घूमेंगे ही पहले तो पैदल या रिक्शाओं में ही घूमते नजर आते थे। इससे हमारे प्रतिनिधि की छवि पर तो सवाल उठते ही थे उसकी ईमानदारी पर भी प्रश्नचिन्ह लगा करते थे भले ही वह किसी मांगी गई या उपहार में मिली अथवा पार्टी द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहन में ही क्यों न घूमते हों।

    बीते 27 जनवरी को अखिल भारतीय पाल महासभा एवं युवा पाल महासभा ने गढ़रोड स्थित अंकुर गार्डन में अध्यक्ष सत्यप्रकाश की अध्यक्षता तथा रूपेश पाल के संचालन में और मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरूण गोविल एवं मुजफ्फरनगर की मीरापुर की विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती मिथलेश पाल की गरिमामय उपस्थिति के बीच भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरवीर पाल का सम्मान करते हुए उन्हें स्कार्पियो कार भेंट की गयी। पाल समाज की यह सराहनीय पहल अपने आप में एक अच्छा उदाहरण कही जा सकती है क्योंकि किसी भी क्षेत्र में कोई व्यक्ति विजयी हो या नियुक्त किया जाए तो उसके समाज या क्षेत्र के लोग उसे आवागमन और शासन की नीति लागू करवाने के लिए की जाने वाली भागदौड़ और क्षेत्र के हर मतदाता से सुविधा की बात ध्यान में रखते हुए उसे समाज के लोग या क्षेत्र के मतदाता इस प्रकार का उपहार देकर अपने प्रतिनिधि की सक्रियता बनाये रखने की शुरूआत पाल समाज की तरह करें तो जल्दी से उनसे जुड़े नेता पर ना तो कोई आरोप लगा पायेगा और ना ही यह कहकर कि जीतते ही खरीद ली गाड़ी व्यंग कर पायेगा दूसरी तरफ जनप्रतिनिधि की सक्रियता बढ़ेगी और उसके मतदाताओं का काम समय से होने लगेगा और सरकार की जनहित की योजनाओं को हर स्तर पर लागू कराने के लिए वह भागदौड़ करने के साथ ही सरकारी विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर सरकार की जनहित की योजनाओं को लागू कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुझे लगता है कि पाल समाज से प्रेरणा लेकर अन्य क्षेत्रों के मतदाता और जीते नेता के समाज के लोग उन्हें ऐसे उपहार देकर आरोपों से बचाने और उन्हें सक्रिय रहने का काम कर सकते हैं।

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.