मोदीनगर, 16 जनवरी। पूर्व सैनिक संघ की ओर से आर्मी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर पालिकाध्यक्ष विनोद वैशाली ने घोषणा की कि पालिका की ओर से एक साल के भीतर सैनिक भवन बना दिया जायेगा। संघ की ओर से राजचौपले पर बनाये गये चौराहे पर सैनिक की प्रतिमा लगाने को लेकर उनका आभार जताया गया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पालिकाध्यक्ष विनोद वैशाली ने पहले सेना शहीदो को याद करते हुए उन पर माल्यार्पण किया और सेना के पराक्रम को लेकर विस्तृत से विचार रखे। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सैनिक बृजभूषण सिंघल ने उन्हे प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संघ के पदाधिकरियों
में सुनील त्यागी, अनुज सिंह अंटल सूबेदार मेजर भूपेंद्र सिंह राणा विकास शर्मा जी, करण सिंह यादव, सभासद मोहन सिंह उर्फ मोनू धामा आदि सम्मानित पूर्व सैनिक एवं कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।
Trending
- अखिलेश की दादरी रैली नेता और कार्यकर्ताओं में भरा जोश, महरोत्रा ने दावा किया अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री, शाहिद और अतुल के साथ जुटनी लगी भीड़
- ‘मटका किंग’ की वर्ल्डवाइड प्रीमियर डेट 17 अप्रैल
- किन्नर महामंडलेश्वर की सभी मांगें है जायज, टीना मां नकली पर रोक लगाएं
- नाबालिग के नाम पर अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए
- ‘स्वयंभू’ भारतीय इतिहास के स्वर्णिम काल की एक सच्ची ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है : डायरेक्टर
- लद्दाख में भगवान बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी बुद्ध पूर्णिमा पर लगेगी
- दुष्कर्म मामले में लड़की की पहचान उजागर किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने की निंदा
- पूर्व डीआईजी समेत तीन को भर्ती रिश्वतकांड में कारावास

