Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पति ने पत्नी की उसके प्रेमी से करा दी शादी, 2 साल के बेटे को खुद रखा
    देश

    पति ने पत्नी की उसके प्रेमी से करा दी शादी, 2 साल के बेटे को खुद रखा

    adminBy adminJanuary 10, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जौनपुर 10 जनवरी। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. दरअसल, युवक को आशंका थी कि यदि वह पत्नी और उसके प्रेमी के रिश्ते को स्वीकार नहीं करता तो उसकी जान को खतरा हो सकता है. उसकी हत्या भी हो सकती है. इसी डर के चलते उसने खुद आगे बढ़कर पत्नी की उसके प्रेमी से शादी कराई और विवाह के बाद दोनों को आशीर्वाद देकर विदा कर दिया.

    पूरा मामला जौनपुर का है. जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पम्मी प्रजापति की शादी चार वर्ष पूर्व मिर्जापुर के रहने वाले तंजय के साथ हुई थी. शादी के एक साल बाद दोनों से एक बेटा भी हुआ. तंजय पत्नी और बच्चे को लेकर मुंबई रहता था और वहीं एक निजी कंपनी में नौकरी करता है.
    आरोप है कि तंजय की पत्नी पम्मी बिना बताए 2 जनवरी को अपने प्रेमी राजू बैरागी के साथ मुंबई से भागकर जौनपुर चली गई. काफी ढूंढने के बाद भी जब पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने महाराष्ट्र पुलिस में इसकी शिकायत की थी. हालांकि, प्रेमी के साथ जौनपुर पहुंचने के बाद पत्नी ने फोन करके जो बताया, उसे सुनकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई.

    तंजय ने बताया कि उसकी पत्नी खुद फोन करके बोली कि वह अपने प्रेमी के साथ घर यानी जौनपुर जा रही है और अब वह उसी के साथ ही रहेगी. काफी समझाने के बाद भी जब पत्नी अपनी इस जिद पर अड़ी रही. पति ने परिवार वालों को सारी बात बताते हुए पम्मी को छोड़ने का फैसला कर लिया. प्रेमी राजू बैरागी पम्मी के पड़ोसी गांव का ही रहने वाला है. दोनों साथ में ही पढ़ते थे.

    तंजय ने पम्मी और उसके प्रेमी राजू बैरागी के परिजनों और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में शुक्रवार को बड़ा फैसला ले लिया. कचहरी पहुंचकर अधिवक्ताओं से कानूनी सलाह लेते हुए मंदिर में तंजय ने पत्नी की उसके प्रेमी से शादी कराकर उसे आशीर्वाद देते हुए विदा कर दिया. लिखा-पढ़ी वाले समझौते के अनुसार तंजय अपने दो वर्षीय बेटे को अपने साथ रखते हुए पत्नी को जाने दिया.

    तंजय ने बताया कि उसकी पत्नी अपने कॉलेज के प्रेमी के साथ बात करती थी और उसके संपर्क में थी. वह उसके साथ मुंबई से भागकर जौनपुर चली गई. जब वह प्रेमी के साथ खुश है तो उसे अपने साथ जबरदस्ती रखना सही नहीं होगा. तंजय ने बताया कि उसने ऐसा कदम इसलिए भी उठाया कि कहीं प्रेम में बाधा बनने पर उसके साथ भी कोई अनहोनी न हो जाए. उसकी हत्या भी हो सकती थी.

    पत्नी का आरोप है कि उसकी शादी उसकी मर्जी के बिना झूठ बोलकर कराई गई थी. पम्मी ने बताया कि शादी से पहले बताया गया था कि इनके पास मुंबई में फ्लैट और काफी प्रॉपर्टी है और ये नौकरी करते हैं, लेकिन शादी के बाद पता चला कि केवल नौकरी ही है. वह अपने साथ कॉलेज में पढ़ने वाले राजू बैरागी के साथ खुश है और अब उसी के साथ रहेगी.
    प्रेमी राजू बैरागी की भी शादी हो चुकी थी, लेकिन उसकी पत्नी का निधन हो गया था, जिससे वह अकेला था.

    tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.