Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»दूल्हे की प्रेमिका पहुंची शादी में बारात को बनाया गया बंधक
    न्यूज़

    दूल्हे की प्रेमिका पहुंची शादी में बारात को बनाया गया बंधक

    adminBy adminFebruary 16, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शामली, 16 फरवरी। क्षेत्र के एक गांव शादी समारोह में दूल्हे की प्रेमिका के पहुंचने पर हंगामा हो गया। प्रेमिका ने दुल्हन के परिजनों को बताया कि दूल्हे का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे धोखा देकर वह शादी करने आया है। जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया और दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। गत शाम समाज के मौजिज लोगों की पंचायत चली। जिसमें शादी का तमाम खर्च देने की बात पर समझौता हो गया। पुलिस जानकारी होने से इंकार कर रही है।
    इस विवाद के चलते वधु पक्ष के स्वजन भी नाराज हो गए और पूरी बरात को बंधक बना लिया। दोनों पक्षों के बीच देर रात तक पंचायत चली। गत दिवस फिर से पंचायत हुई और वधु पक्ष के लोगों ने शादी में खर्च के 14 लाख रुपये मांगे। बाद में 13 लाख रुपये में समझौता हुआ। यदि रुपये नहीं दिए गए तो वर पक्ष के जमीन का बैनामा करेंगे।
    जलालाबाद पुलिस चौकी क्षेत्र के ही एक गांव से गत दिवस पास के ही दूसरे गांव में बरात पहुंची थी। धूमधाम से घुड़चढ़ी और स्वागत की रस्में पूरी होने के बाद जब दूल्हा और दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे, तभी सहारनपुर जनपद के एक गांव की रहने वाली युवती वहां आ गई।
    युवती ने बीच स्टेज पर दूल्हे को रोकते हुए दावा किया कि युवक के साथ उसकी कई महीनों पहले कोर्ट मैरिज हो चुकी है। युवती ने दो टूक शब्दों में कहा कि यह शादी नहीं हो सकती और माला उसके गले में डाली जानी चाहिए। अचानक हुए इस विवाद से आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
    सच्चाई सामने आते ही वधू पक्ष के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दूल्हे, उसके पिता और बरात में आए लोगों को बंधक बना लिया। इस बीच कुछ बराती मौके से निकल गए। शनिवार देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते के लिए पंचायत का दौर चलता रहा।
    वधू पक्ष ने शादी की तैयारियों और अन्य व्यवस्थाओं में खर्च हुई पूरी रकम की मांग करते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया। सूत्रों के अनुसार, देर रात तक चली पंचायत में जब वर पक्ष तुरंत नकदी देने में असमर्थ दिखा, तो चर्चा है कि खर्च की भरपाई के लिए कृषि भूमि का बैनामा वधू पक्ष के हक में करने की शर्त पर समझौता तय हुआ।
    सहारनपुर से आई युवती अंत तक अपने दावे पर अडिग रही। हालांकि पूरी घटना के बीच पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर या सूचना नहीं मिली है। फिर भी पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
    युवती ने पंचायत के बाद यह दावा किया कि चार साल पहले कोर्ट मैरिज होने के बाद वह उसके साथ लिव-इन में रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार युवती के पिता की सब्जी की दुकान है। युवक दुकान पर कार्य करता था। इस दौरान दोनों की बातचीत आगे बढ़ी थी। रातभर बरात और युवती गांव में ही बंधक रहे।

    Shamali Strange and amazing tazza khabar tazza khabar in hindi The groom's girlfriend arrived at the wedding and the wedding procession was held hostage. Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.