Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा
    • 35 साल पहले कश्मीरी पंडितों के महिलाओं-बच्चों समेत 23 का हुआ था नरसंहार, फिर जांच शुरू
    • भारतीय फैशन का चीन में जलवा
    • शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
    • कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान
    • टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
    • बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
    • आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दूल्हे ने छपवाया शादी का ऐसा कार्ड, हो गया वायरल; अगर आ नहीं सकते तो …..
    देश

    दूल्हे ने छपवाया शादी का ऐसा कार्ड, हो गया वायरल; अगर आ नहीं सकते तो …..

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 6, 2026No Comments32 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 06 फरवरी। उत्तर प्रदेश के बागपत में शादी का एक अनोखा कार्ड वायरल हुआ है. दरअसल, यहां एक परिवार में शादी के दो प्रोग्राम हैं. यानि बेटी की भी शादी है और बेटे की भी. बेटे आकाश ने शादी का ऐसा कार्ड छपवाया है, जिसकी चर्चा हर कहीं हो रही है. शादी में एक QR कोड छपवाया गया है. इसके पीछे का कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

    दूल्हा बनने जा रहे आकाश ने कहा- शादी में दूर-दूर से कई रिश्तेदार आते हैं. उन्हें पहले कार्ड देने के लिए भी जाना पड़ता है. मगर कई बार कार्ड देने जाने के चक्कर में और शादी समारोह में आने के वक्त सड़क हादसे हो जाते हैं. बस इन्ही को देखते हुए QR कोर्ड वाला कार्ड छपवाया गया है. यानि अगर रिश्तेदार शादी में किसी कारणवश नहीं भी आ पाएं तो QR कोड को स्कैन करके शगुन भेज सकते हैं. दूल्हे का ये भी मकसद है कि अनावश्यक खर्च और समय की भी बचत भी इससे हो सके.

    दोघट कस्बा निवासी आकाश बाल्मीकि ने अपनी बहन और अपनी शादी के कार्ड पर QR कोड छपवाया है. आकाश ने बताया कि 7 फरवरी को उसकी बहन की शादी है और 8 फरवरी को उसकी खुद की शादी संपन्न होगी. दोनों शादियों के कार्ड पर छपे QR कोड के माध्यम से अब कन्यादान और दुल्हन की मुंह दिखाई का शगुन ऑनलाइन भेजा जा सकेगा. आकाश का कहना है कि शादी-विवाह के अवसर पर रिश्तेदार और परिचित अक्सर दूर-दराज से समारोह में शामिल होने के लिए यात्रा करते हैं. इस दौरान कई बार सड़क हादसे हो जाते हैं, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल जाता है. इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया, ताकि दूर रहने वाले रिश्तेदार बिना यात्रा किए सुरक्षित तरीके से अपनी शुभकामनाएं और शगुन भेज सकें.

    उन्होंने बताया कि जिन रिश्तेदारों के लिए आना संभव नहीं है या जो दूरी और व्यस्तता के कारण नहीं आ पाते, वे QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन कन्यादान या मुंह दिखाई का शगुन भेज सकते हैं. इससे न केवल उनकी सुरक्षा बनी रहेगी, बल्कि आने-जाने में होने वाला फजूल खर्च भी बचेगा. आकाश ने अपनी इस पहल के तहत पंजाब, चंडीगढ़, पानीपत समेत अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में रिश्तेदारों को व्हाट्सएप के माध्यम से डिजिटल कार्ड भेजे हैं, जबकि आसपास के इलाकों में कार्ड स्वयं जाकर वितरित किए हैं.

    baghpat khabar jara hatke tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news wedding-card-viral
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा

    August 25, 2026

    35 साल पहले कश्मीरी पंडितों के महिलाओं-बच्चों समेत 23 का हुआ था नरसंहार, फिर जांच शुरू

    August 25, 2026

    भारतीय फैशन का चीन में जलवा

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.