Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अखिलेश की दादरी रैली नेता और कार्यकर्ताओं में भरा जोश, महरोत्रा ने दावा किया अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री, शाहिद और अतुल के साथ जुटनी लगी भीड़
    • ‘मटका किंग’ की वर्ल्डवाइड प्रीमियर डेट 17 अप्रैल
    • किन्नर महामंडलेश्वर की सभी मांगें है जायज, टीना मां नकली पर रोक लगाएं
    • नाबालिग के नाम पर अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए
    • ‘स्वयंभू’ भारतीय इतिहास के स्वर्णिम काल की एक सच्ची ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है : डायरेक्टर
    • लद्दाख में भगवान बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी बुद्ध पूर्णिमा पर लगेगी
    • दुष्कर्म मामले में लड़की की पहचान उजागर किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने की निंदा
    • पूर्व डीआईजी समेत तीन को भर्ती रिश्वतकांड में कारावास
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कपड़े उतारकर नाचने लगीं डांसर्स, एसडीएम ने जमकर लुटाए पैसे, किस लेने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
    देश

    कपड़े उतारकर नाचने लगीं डांसर्स, एसडीएम ने जमकर लुटाए पैसे, किस लेने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    adminBy adminJanuary 12, 2026No Comments38 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद (छत्तीसगढ़) 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ का देवभोग, जहां से जगन्नाथ धाम पुरी के लिए भोग जाता है, ऐसा धार्मिक एवं आस्था का स्थान देवभोग के रुमाल में प्रशासन के नाक के नीचे नंगा नाच का आयोजन किया गया. इस नंगा नाच के कार्यक्रम में बाकायदा मैनपुर के एसडीएम डॉक्टर तुलसीदास मरकाम भी आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर नोटों की झाड़ियां बरसाते दिखे. वहीं पुलिस कर्मियों द्वारा इस नंगे नाच कार्यक्रम में बार बालाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हुए तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

    एसडीएम तुलसी दास मरकाम की मौजूदगी में अश्लील डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने एसडीएम तुलसी दास मरकाम को हटा दिया है। एसडीएम के खिलाफ जांच कमेटी बनाई है। कमेटी से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई के लिए फाइल कमिश्नर को भेजी जाएगी।

    वहीं SP वेदव्रत सिरमौर्य ने ऑर्केस्ट्रा डांसर्स से KISS लेने वाले और मस्ती करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। देवभोग थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक डिलोचन रावटे और आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही बाल संरक्षण आयोग ने भी जांच के निर्देश दिए हैं।

    दरअसल, पूरा मामला मैनपुर विकासखंड के रुमाल गांव का है, जहां ओपेरा आयोजन के नाम पर और मनोरंजन के नाम पर आयोजन रखा गया था, लेकिन मनोरंजन के बदले अश्लीलता जमकर फैलाई गई. बाकायदा इस आयोजन के लिए मैनपुर एसडीएम द्वारा अनुमति भी दी गई थी, एवं कार्यक्रम से पहले बार बालाओं द्वारा सोशल मीडिया पर दर्शकों को आमंत्रित किया गया था.

    इस पूरे आयोजन में जमकर पैसों की झाड़ियां लगाई गईं. लगातार जिस तरीके से वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, उसके बाद कार्रवाई भी शुरू हो गई है. अश्लील हरकत करते हुए पुलिसकर्मी भी वीडियो में दिख रहे हैं, वहीं दर्शक भी नजर आ रहे हैं. पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर थी, मैनपुर के एसडीएम, वे भी बार बालाओं के साथ झूमते हुए, पैसे उड़ाते हुए एवं चांस मारते हुए दिखाई दे रहे हैं.

    बताया जा रहा है कि पूरे मामले में अब आयोजन समिति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अब देखना होगा कि छत्तीसगढ़ का धार्मिक स्थल कहे जाने वाले देवभोग में जिस तरीके से फूहड़ डांस और नंगा नाच हुआ है, उस पर आने वाले दिनों में और क्या कार्रवाइयां देखने को मिलती हैं. फिलहाल यह भी जानकारी मिल रही है कि जिन बार बालाओं को बुलाया गया था, उन पर भी एफआईआर दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करने की योजना चल रही है.

    chhattisgarh devbhog-manpur-sdm tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अखिलेश की दादरी रैली नेता और कार्यकर्ताओं में भरा जोश, महरोत्रा ने दावा किया अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री, शाहिद और अतुल के साथ जुटनी लगी भीड़

    March 30, 2026

    ‘मटका किंग’ की वर्ल्डवाइड प्रीमियर डेट 17 अप्रैल

    March 30, 2026

    किन्नर महामंडलेश्वर की सभी मांगें है जायज, टीना मां नकली पर रोक लगाएं

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.