Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»Ola इलेक्ट्रिक के कर्मचारी की संदिग्‍ध मौत, सीईओ समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज
    देश

    Ola इलेक्ट्रिक के कर्मचारी की संदिग्‍ध मौत, सीईओ समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज

    adminBy adminOctober 21, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक 21 अक्टूबर। कर्नाटक पुलिस ने ओला इलेक्ट्रिक के कर्मचारी अरविंद की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने 6 अक्टूबर को अरविंद की मौत के सिलसिले में ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल, वरिष्ठ अधिकारी सुब्रत कुमार दास और कंपनी को नामजद किया है. वहीं अब ओला इलेक्ट्रिक ने इस मामले में अपना बयान जारी किया है. कंपनी ने जांच में सहयोग करने और अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहने का दावा किया है.

    सोमवार को जारी एक बयान में, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, हमें अपने सहयोगी अरविंद के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर गहरा दुख है. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. अरविंद साढ़े तीन साल तक ओला इलेक्ट्रिक में रहे और हमारे बेंगलुरु स्थित मुख्यालय में कार्यरत थे. अपने कार्यकाल के दौरान, अरविंद ने अपनी नौकरी या किसी भी उत्पीड़न के बारे में कभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई.

    अरविंद की मृत्यु के बाद उठे विवाद के बारे में, ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि अरविंद की भूमिका कंपनी के शीर्ष प्रबंधन, जिसमें प्रमोटर भी शामिल हैं, उनके साथ किसी भी सीधे संपर्क में नहीं थी. कंपनी ने कहा, ‘हमने कर्नाटक उच्च न्यायालय की एक पीठ के समक्ष एफआईआर दर्ज करने को चुनौती दी है.’ कंपनी ने अपने बयान में साफ कहा है कि वह सभी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

    कंपनी ने कहा कि उच्च न्यायालय ने ओला इलेक्ट्रिक और उसके अधिकारियों के पक्ष में सुरक्षात्मक आदेश पारित किए हैं. अरविंद के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों पर कंपनी ने सफाई दी है. ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, ‘अरविंद के परिवार को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए तुरंत पूरी राशि उनके बैंक खाते में जमा कराई गई थी. कंपनी जांच अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है.’

    दरअसल, ओला इलेक्ट्रिक के कर्मचारी के. अरविंद एक होमोलोगेशन इंजीनियर के रूप में काम करते थे. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने 28 सितंबर, 2025 को जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. उनकी मृत्यु के दो दिन बाद, कंपनी ने अरविंद के बैंक खाते में 17.46 लाख ट्रांसफर कर दिए थे. अरविंद के कमरे की तलाशी के दौरान, पुलिस को 28 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला.
    अरविंद ने सुसाइड नोट में कथित तौर पर कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल और एक अन्य अधिकारी सुब्रत कुमार दास पर मानसिक उत्पीड़न, अत्यधिक कार्यभार और वेतन व बकाया राशि का भुगतान न करने सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.

    karnataka ola-electric tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.