Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत
    • मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच
    • एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय
    • पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान
    • इंस्टाग्राम पर अब किशोरों को नहीं दिखेंगे बड़ों के कंटेंट, लागू हुए सख्त नियम
    • बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर
    • नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
    • क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गंगा में समा रही विक्रमशिला सेतु की मजबूती; 3 पिलर्स की प्रोटेक्शन वॉल टूटी
    देश

    गंगा में समा रही विक्रमशिला सेतु की मजबूती; 3 पिलर्स की प्रोटेक्शन वॉल टूटी

    adminBy adminMarch 21, 2026No Comments42 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर 21 मार्च। बिहार के भागलपुर जिले की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर एक बड़े हादसे की आहट सुनाई देने लगी है। गंगा नदी की तेज धाराओं और वर्षों से रखरखाव की भारी कमी के कारण, पुल के पिलर नंबर 17, 18 और 19 के चारों ओर बनी सुरक्षा दीवारें ढह गई हैं, जिससे पिलरों की मजबूती पर सीधा असर पर रहा है। पिलर नंबर 18 की स्थिति सबसे भयावह है, जहां कंक्रीट का सुरक्षा घेरा पूरी तरह गंगा की लहरों में समा चुका है। ऐसे में, अब उन लाखों लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है जो हर दिन इस पुल से गुजरते हैं।

    चौंकाने वाली बात यह है कि 2016 के बाद से इस महत्वपूर्ण पुल पर किसी भी तरह की तकनीकी मरम्मत नहीं की गई है। हाल के दिनों में केवल विक्रमशिला सेतु का रंग-रोगन कर इसकी बाहरी चमक बढ़ाई गई, जबकि अंदरूनी ढांचा लगातार कमजोर होता रहा। पुल के स्पैन (हिस्सों) के बीच लगे एक्सपेंशन जॉइंट्स का गैप 1 इंच से बढ़कर 6 इंच तक हो गया है। जब भी पुल से ज्यादा वजन वाले ट्रक गुजरते हैं, तो पूरा पुल कांपने लगता है, जिससे यात्रियों में लगातार दहशत बनी रहती है।

    करीब 4.7 किलोमीटर लंबे इस पुल से रोजाना 25 हजार से ज्यादा छोटी-बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं, जबकि कुल मिलाकर एक लाख से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इतनी भारी ट्रैफिक लोड के बावजूद पुल की नियमित तकनीकी मरम्मत नहीं होना चिंता का विषय बन गया है।

    प्रोटेक्शन वॉल का मुख्य काम पिलर की नींव को पानी के सीधे रगड़ और दबाव से बचाना होता है। जब यह दीवार टूट जाती है, तो गंगा का तेज बहाव सीधे मुख्य पिलर से टकराता है, जिससे नींव के नीचे की मिट्टी कटने का डर रहता है। आने वाले मानसून और गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से यह खतरा कई गुना तक बढ़ सकता है। ऐसे में अगर सही समय पर मरम्मत नहीं हुई तो विक्रमशिला सेतु खतरे में पर सकती है।

    सोशल मीडिया पर पुल के क्षतिग्रस्त खंभों का एक वीडियो वायरल होने के बाद, भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने तुरंत पुल निर्माण विभाग की तकनीकी टीम को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया है। DM ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है और जांच के लिए एक तकनीकी टीम भेजी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय को सूचित किया जाएगा और जल्द ही जरूरी मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।

    भागलपुर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले इस पुल का उद्घाटन 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने किया था। हालांकि, 25 साल बाद अब यह पुल समय से पहले ही कमजोर होता दिख रहा है।

    bhagalpur bihar tazza khabar tazza khabar in hindi vikramshila-setu
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत

    April 11, 2026

    मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच

    April 11, 2026

    एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.