Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी में 27 आईपीएस अफसरों का तबादला, 13 कप्तान बदले, राजेश कुमार बने मेरठ के सेनानायक
    • आयकर रिटर्न के लिए अब मिलेगा फार्म 130
    • अनियमितता मिलने पर लखनऊ के सात, कानपुर के 4 ब्लड बैंक के कामकाज पर रोक
    • चाइनीज मांझे की बिक्री पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त
    • घूस लेने वाला जिला समन्वयक गिरफ्तार
    • अखिलेश की दादरी रैली नेता और कार्यकर्ताओं में भरा जोश, महरोत्रा ने दावा किया अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री, शाहिद और अतुल के साथ जुटनी लगी भीड़
    • ‘मटका किंग’ की वर्ल्डवाइड प्रीमियर डेट 17 अप्रैल
    • किन्नर महामंडलेश्वर की सभी मांगें है जायज, टीना मां नकली पर रोक लगाएं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»टॉयलेट जाने को लेकर आबूलेन पर मेडिकल छात्रा और उसकी मां के खिलाफ मारपीट करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
    देश

    टॉयलेट जाने को लेकर आबूलेन पर मेडिकल छात्रा और उसकी मां के खिलाफ मारपीट करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

    adminBy adminDecember 24, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आबूलेन पर मेडिकल कॉलेज की छात्रा और उसकी मां से की गई मारपीट पूरी तौर पर अमानवीय और महिला के सम्मान के विरूद्ध है। और वो भी इस परिस्थिति में जब प्रधानमंत्री के आहवान पर सरकार द्वारा यह घोषणा की जा चुकी है कि कोई भी व्यक्ति अगर उसे टॉयलेट जाना है तो वो किसी दुकान से लेकर सेवन स्टार होटल तक बिना रोक टोक जा सकता है। अगर कोई रोकता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इतना ही नहीं इस जरूरी व्यवस्था के लिए सभी पेट्रोल पंपों और हाईवों पर व्यवस्था अनिवार्य की गई है। ध्यान से सोचें तो मानवीय आधार पर अगर किसी को परेशानी है तो वो बच्चा हो या बड़ा वो कहीं भी आसपास बने किसी भवन में टॉयलेट जा सकता है। खबर से जैसा पता चलता है कि लाला लाजपत राय की मेडिकल कॉलेज की तृतीय वर्ष की छात्रा डॉ. इरा खटकड अपनी मां के साथ बाजार में खरीददारी कर रही थी। पहले तो आबूलेन जैसे बाजार में यह समस्या ही नहीं होनी चाहिए थी क्योंकि यहां कई बड़े होटल और व्यवसायिक संस्थान है जिनमें टॉयलेट की व्यवस्था होती है लेकिन अंधेरा होने के चलते किसी बिल्डिंग को होटल समझकर अपनी बच्ची के साथ वहां चली गई। वहां मौजूद दो लड़कों और लड़कियों ने उनके साथ व्यवहार किया वो सही नहीं था। लड़कों के द्वारा मेडिकल छात्रा का हाथ मरोड़ना और उसकी मां को पीटना किसी भी रूप में सही नहीं कह सकते। वैसे भी महिला पर हाथ उठाने का अधिकार किसी पुरूष को नहीं है। इसे ध्यान रखते हुए मेरा मानना है कि मातृशक्ति के सम्मान को ध्यान में रखते हुए दुनिया की आधी आबादी के साथ यह क्रूर व्यवहार सही नहीं था। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस बारे में दोषी के खिलाफ क्या कार्रवाई की और दोषियों को अब तक गिरफ्तार कर जेल क्यों नहीं भेजा यह विषय सोचनीय तो है ही केंद्र व प्रदेश सरकार की महिलाओं को सम्मान देने और उनकी सुरक्षा के लिए बनाई नीतियों का भी उल्लंघन है। मुझे लगता है कि पुलिस के आलाधिकारियों को इस बारे में ध्यान देकर थाना पुलिस ने अगर लापरवाही की है तो इंस्पेक्टर के खिलाफ महिला सम्मान को नजरंदाज करने पर कार्रवाई की जाए। तथा उच्चाधिकारियों से आग्रह है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीति के तहत सभी बाजारों में स्थित होटल व व्यापारिक संस्थानों के बाहर एक तख्ती लगवाई जाए जिस पर लिखा हो कि आवश्यकता पड़ने पर टॉयलेट का उपयोग कर सकते हैं। खासकर महिला व बच्चों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई ही जानी चाहिए क्योंकि पुरूष तो एक बार को कहीं भी निपट सकता है लेकिन महिलाएं ऐसा नहीं कर पाती इसलिए सभी जगह आसानी से टॉयलेट की सुविधा तो इनके लिए उपलब्ध होनी चाहिए चाहे हर बाजार में सरकारी बनाएं जाएं या जनसहयोग से।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी में 27 आईपीएस अफसरों का तबादला, 13 कप्तान बदले, राजेश कुमार बने मेरठ के सेनानायक

    March 31, 2026

    आयकर रिटर्न के लिए अब मिलेगा फार्म 130

    March 31, 2026

    अनियमितता मिलने पर लखनऊ के सात, कानपुर के 4 ब्लड बैंक के कामकाज पर रोक

    March 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.