नई दिल्ली, 26 मार्च (नव)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को अभी कुछ और दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा। उन्हें बीते दिन तबीयत खराब होने के बाद राजधानी दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।
अस्पताल के अनुसार उन्हें बीती गत रात लगभग 10.22 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर गंगाराम अस्पताल के प्रमुख डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल ने कहा कि चिकित्सक पेट और ’यूरिनरी ट्रैक्ट’ में संभावित संक्रमण के बारे में जानने के लिए जांच कर रहे हैं और उपचार के लिए एंटीबायोटिक्स दी गई हैं।
सूत्रों ने पहले कहा था कि सोनिया गांधी संभवतः मौसम में बदलाव के कारण अस्वस्थ थीं और उन्हें देखभाल के लिए भर्ती कराया गया था। उनका कहना था कि चिंता की कोई बात नहीं है और उनकी हालत गंभीर नहीं है।
ज्ञात हो कि इससे पहले सोनिया गांधी को जनवरी माह में भी ऐसी ही दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में ले जाया गया था। तब उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया था। उस समय सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया था कि सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को हाल के वर्षों में कई बार स्वास्थ्य कारणों से चिकित्सकीय देखरेख में रहना पड़ा है। कुछ महीने पहले उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज किया गया।
Trending
- मेरठ के 40 केंद्रों पर 18 हजार अभ्यर्थी, जिले के अर्थशास्त्र के अभ्यर्थियों का केंद्र 650 किमी दूर
- हाथों में हुनर, साथ में नाबार्ड और बैंक का सहारा, 30 ग्रामीण महिलाएं बनेंगी उद्यमी
- कमिश्नर और जिलाधिकारी जी दें ध्यान! किसी ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी से करायें जांच,हाउस नंबर 268 पुराना सिविल लाईन की घरेलू भूमि पर बनी अवैध रूप से बिल्डिंग में पहले बैंक खुल गया और अब होटल कारीगरी आखिर जिम्मेदार क्यों है खामोश
- कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले युवाओं ने मांगा केंद्रीय शिक्षामंत्री का इस्तीफा
- पांचवी मंजिल तक ही पानी की बौछार कर पाया अग्निशमन विभाग! भ्रष्ट अफसरों को दो साल की जेल और जुमाने का ? सरकार विकास के साथ उनके फायदे नुकसान की योजना भी बनाएं
- वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, सूर्यकुमार यादव आउट, अय्यर बने नए कप्तान
- कोचिंग फायरिंग मामलाः खान सर नेे गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी
- वृक्षों को डिजिटल पहचान प्रदान करने के लिए लगाए क्यूआर कोड

