Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नोएडा में चला रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, 2 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार
    देश

    नोएडा में चला रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, 2 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

    adminBy adminDecember 22, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत, 22 दिसंबर। बागपत की साइबर सेल ने नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग चार स्थानों पर कॉल सेंटर चलाकर फर्जी इंटरव्यू आयोजित कर लोगों को नौकरी का झांसा देते थे और फिर उनसे ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

    भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल पर जिले के दो मोबाइल नंबरों से साइबर ठगी होने की शिकायत साइबर सेल को मिली तो जांच में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। रविवार सुबह साइबर सेल ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर मवीकलां के पास से गैंग के सरगना अनुज निवासी ख्वाजा नंगला और हाल निवासी न्यू अशोक नगर पूर्वी दिल्ली के साथ शिवानी निवासी बेगराजपुर, आशा निवासी सेक्टर-41 नोएडा, मोहित, पुनीत, वरदान निवासी बड़ौत और अक्षय निवासी सोंटा अलीपुर जिला शामली को गिरफ्तार किया।

    पूछताछ में सातों आरोपियों ने बड़ौत, नोएडा, दिल्ली और मुजफ्फरनगर में कॉल सेंटर चलाकर बेरोजगार युवाओं से ठगी करना स्वीकार किया। गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे ऑनलाइन साइट नौकरी डॉट कॉम और ओएलएक्स पर फर्जी विज्ञापन अपलोड कर देते थे। इसके बाद नौकरी के इच्छुक युवाओं की जानकारी मिलने के बाद उन्हें फोन कर संपर्क करते और फिर ऑनलाइन इंटरव्यू लेने से लेकर नियुक्ति पत्र भेजने की प्रक्रिया की जाती थी।

    इस प्रक्रिया में युवाओं से 20 से 25 हजार रुपये मंगवा लिए जाते थे। बाद में युवाओं का फोन ब्लैकलिस्ट कर देते थे। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि ठगों के पास से 6450 युवाओं को भेजे गए नौकरी लगने के नियुक्ति पत्र बरामद किए गए है। इनमें से 20 युवाओं से ठगी होने की पुष्टि हुई है।

    एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि यह गैंग चार स्थानों पर कॉल सेंटर चला रहा था। यह सेंटर बड़ौत, मुजफ्फरनगर, दिल्ली और नोएडा के सेक्टर 62 में संचालित हो रहे थे। नोएडा में संचालित कॉल सेंटर इस गैंग का मुख्य कॉल सेंटर था।

    एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से एक डायरी बरामद हुई है। जिसमें लोगों से किस तरह बात करनी है। उन्हें किस तरह से अपने झांसे में लेना है, सभी बातें लिखी हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 2 फर्जी सिम कार्ड, कई फर्जी नियुक्ति पत्र, 12 बैंक पासबुक, 2 चेक बुक, एटीएम कार्ड समेत कई चीजें बरामद की हैं. कुछ ऑडियो क्लिप भी मिली हैं. इनमें आरोपी फर्जी इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी करते हुए सुनाई दे रहे हैं. 

    baghpat NOIDA FRAUDULENT CALL CENTER tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.