मुंबई, 06 फरवरी। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने सभी से आग्रह किया है कि फिल्म वध 2 से जुड़े किसी भी स्पॉइलर या अहम सस्पेंस पॉइंट को शेयर करने से बचें। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि फिल्म से जुड़े किसी भी स्पॉइलर या अहम सस्पेंस पॉइंट को शेयर करने से बचें। एक मिस्ट्री थ्रिलर होने के नाते, फिल्म का असली असर इसकी अनप्रेडिक्टेबिलिटी में छिपा है और कहानी से जुड़ा कोई भी खुलासा दर्शकों के देखने के अनुभव को कम कर सकता है।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने पोस्ट के ज़रिए उन्होंने सभी से सस्पेंस बनाए रखने में सहयोग करने और दर्शकों को फिल्म को उसी तरह एंजॉय करने देने की अपील की है, जैसे इसे बनाया गया है। संजय मिश्रा ने साझा किया कि हम आप सबसे गुज़ारिश करते हैं कि वध 2 के स्पॉइलर या क्लाइमेक्स का खुलासा न करें। यह फिल्म एक थ्रिलर मिस्ट्री के तौर पर बनाई गई है, और हम चाहते हैं कि थिएटर में इसे देखने वाले हर दर्शक का अनुभव वैसा ही बना रहे। नीना गुप्ता ने लिखा कि हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि कृपया वध 2 के स्पॉइलर या क्लाइमेक्स को उजागर न करें। यह फिल्म एक थ्रिलर मिस्ट्री के तौर पर बनाई गई है, और हम चाहते हैं कि थिएटर्स में इसे देखने वाले हर दर्शक के लिए इसका अनुभव पूरी तरह बरकरार रहे। फिल्म वध के पहले भाग को इसकी दमदार कहानी और नीना गुप्ता व संजय मिश्रा की सशक्त अदाकारी के लिए क्रिटिकल सराहना मिली थी। यही वजह है कि इसके सीक्वल से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं, जो अपनी कहानी और रहस्य को इस बार और गहराई से पेश करता है। लव फिल्म्स की प्रस्तुति वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है।
Trending
- पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम
- मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट
- जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई
- पीएम और सीएम दें ध्यान! जनसमस्याओं के समाधान की बजाय कार्य दिवस में क्रिकेट पर चर्चा एवं प्रतियोगिताओं पर लगे रोक
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र की स्थापना की
- गैर सनातनियों को बद्री केदार में नहीं मिलेगा प्रवेश
- दरोगा ने बचाए 38 छात्र-छात्राएं, स्कूल बस में आग
- केस से नाम हटाने के लिए पूर्व फौजी से मांगी 20 लाख की रिश्वत, दरोगा निलंबित

