Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ
    • वृंदावन के केसी घाट के पास नाव पलटने से 10 लोगों की जान गई
    • एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ा, बंगाल चुनाव अकेले लड़ेगी
    • जिला कारागार में बंदी ने खुद को आग लगाकर दी जान, तीन निलंबित
    • श्रीनगर के रघुनाथ मंदिर में 36 साल बाद आस्था की घंटियां
    • बैसाखी उत्साह एवं बलिदान का त्योहार
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कानपुर में इंस्‍पेक्‍टर-दारोगा समेत 4 पर डकैती का केस दर्ज
    देश

    कानपुर में इंस्‍पेक्‍टर-दारोगा समेत 4 पर डकैती का केस दर्ज

    adminBy adminSeptember 3, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर 03 सितंबर। कानपुर में इंस्पेक्टर और दरोगा के खिलाफ उनके ही थाने में डकैती, चोरी और दंगा कराने सहित 7 गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। लाल बंगला की रहने वाली महिला की तहरीर पर इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों पर तोड़फोड़ कर कब्जा कराने, करीब डेढ़ करोड़ का सामान व गहने ट्रक में भरकर उठा ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है।

    महिला ने बताया कि उनकी एक जमीन का मामला हाईकोर्ट में है। कोर्ट में ट्रॉयल चल रहा। फिर भी पुलिसवालों ने कब्जा कराया, उनके डेढ़ करोड़ के सामान ट्रक में भरकर ले गए। उनके परिवारीजन से मारपीट की और शांति भंग में चालान कर दिया।

    महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस कमिश्नर ने एफआईआर का आदेश दिया था। चकेरी थाने में 2 सितंबर को आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

    कानपुर के लाल बंगला चंद्रनगर में संगीता जायसवाल का प्लॉट हैं। उनके प्लॉट में कई दुकानें हैं। संगीता जायसवाल ने बताया कि वह अपनी इस प्रॉपर्टी का हाउस टैक्स लगातार नगर निगम को देती रही हैं। हालांकि, उस प्लॉट और दुकानों के मालिकाना हक को लेकर उनका विवाद सुशील वार्ष्णेय और अभिषेक वार्ष्णेय से काफी पहले से चल रहा है। साल 2023 से यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन में ट्रायल पर है। इसको लेकर एक रिट हाईकोर्ट में भी दाखिल है।

    संगीता जायसवाल का आरोप है कि मामला कोर्ट में होने के बाद भी विपक्षी से मिलकर चकेरी थाने के इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला सहित कई पुलिसवालों ने उनकी जमीन पर बीते 29 मार्च को कब्जा करा दिया।

    महिला ने कहा-मामला हाईकोर्ट में है। फिर भी 29 मार्च को चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला, तत्कालीन सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना, योगी बिल्डर, ग्वालटोली के धर्मेंद्र यादव समेत करीब 30 से 40 अज्ञात और पुलिसकर्मी उनके प्लॉट पहुंचे। मेन गेट और दीवार तोड़ कर जबरन अवैध रूप से कब्जा करा दिया।

    महिला ने बताया- पुलिसकर्मियों ने मेरे भतीजे अभिषेक जायसवाल, भतीजी ज्योति जायसवाल, ललित, आशीष जायसवाल, बुआ विनीता जायसवाल को लाठी डंडों से जमकर पीटा। पुलिस की पिटाई से सभी लोग घायल हो गए।

    संगीता जायसवाल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मेडिकल कराते वक्त भी एक भी चोट रिपोर्ट में आने नहीं दिया। उल्टे हम पीड़ितों पर ही शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। आरोपियों ने उनके मोबाइल और लैपटॉप भी छीन लिए।

    महिला ने बताया- प्लॉट में मेरे पति का लगभग डेढ़ करोड़ का माल था, जिसे आरोपी ट्रक में भर ले गए। आरोपियों ने 2 सोने की चेन, दो सेट चूड़ी, चार जोड़ी पायल, कान की झुमकी, कमर पेटी समेत 6 लाख के जेवरात और गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया। पूरी घटना की CCTV कैमरों में रिकॉर्डिंग है।

    पीड़िता ने मामले की शिकायत सीएम योगी, मुख्य सचिव, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर की थी। जांच के बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चकेरी इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला, दरोगा अंकित खटाना समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ डकैती, दंगा करने, चोरी, चोट पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    kanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ

    April 11, 2026

    वृंदावन के केसी घाट के पास नाव पलटने से 10 लोगों की जान गई

    April 11, 2026

    एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ा, बंगाल चुनाव अकेले लड़ेगी

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.