Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बांके बिहारी के दर्शन को लेकर विवाद, कमेटी ने गर्भ गृह पर जड़ा ताला
    • अंक नम्बरों में बढ़ोत्तरी और अच्छे परीक्षाफल की लालसा बच्चों को कहा ले जा रही है
    • गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए महिला ग्राम प्रधान का सराहनीय प्रयास
    • किन्नर की हत्या करने के बाद आरोपी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
    • क्रिकेट मैच में मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत
    • जसपुर-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग घोटाले ईडी ने 13.89 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
    • दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार होने से ग्रेप-दो हटाया गया
    • 60 साल का इंतजार खत्म, कटड़ा में शंकराचार्य मंदिर का निर्माण शुरू
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में 1 से 3 फरवरी तक फिर से बारिश होने की संभावना
    देश

    यूपी में 1 से 3 फरवरी तक फिर से बारिश होने की संभावना

    adminBy adminJanuary 30, 2026No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 30 जनवरी। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम शुष्क बना रहा और दिन में कई स्थानों पर बादलों की आवाजाही रही. साथ ही 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलीं, जिससे ठंड में इजाफा हुआ. गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहा, कई जिलों में विजिबिलिटी 0 पर पहुंच गई.

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 48 घंटे तक मौसम शुष्क बना रहेगा. 30 जनवरी को सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा. इसके प्रभाव से 1 से लेकर 3 फरवरी तक प्रदेश में फिर से बारिश होने की संभावना है. इसके बाद ठंड जोर पकड़ेगी.

    आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों में प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। पूर्वी और तराई के इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।
    शुक्रवार को लखनऊ में सुबह-शाम के समय कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
    एक फरवरी से प्रदेश में एक नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से दो फरवरी को लखनऊ में फिर बूंदाबांदी के आसार हैं।

    इन इलाकों में घने कोहरे की संभावना
    बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, एवं आसपास के इलाकों में घने कोहरे की संभावना है.

    मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि फरवरी की शुरुआत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में 1 से 3 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ेगी .कोहरे में कमी आने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा भी हो सकती है।
    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश के बाद वातावरण साफ होने पर एक बार फिर ठंडी हवाएं सक्रिय होंगी। इससे 4 फरवरी से तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। यानी प्रदेश को एक बार फिर ठंड के दूसरे दौर का सामना करना पड़ सकता है।

    घने कोहरे के चलते हाईवे और एक्सप्रेस वे पर दृश्यता कम हो सकती है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रेलवे और उड़ानों के समय में भी देरी संभव है।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi UP RAIN ALERT up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बांके बिहारी के दर्शन को लेकर विवाद, कमेटी ने गर्भ गृह पर जड़ा ताला

    February 19, 2026

    अंक नम्बरों में बढ़ोत्तरी और अच्छे परीक्षाफल की लालसा बच्चों को कहा ले जा रही है

    February 19, 2026

    गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए महिला ग्राम प्रधान का सराहनीय प्रयास

    February 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.