Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हरकी पैड़ी पर गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध, रील बनाना भी पूरी तरह रोक
    • रहमान साहब काम ना मिलने की असफलता छिपाने के लिए सांप्रदायिक जैसे शब्दों का उपयोग ना ही कीजिए
    • ईरान की बदलती स्थिति को देखते हुए उन भारतीय नागरिकों की वापसी की तैयारी
    • अधिकारी के पैर नेता छुए या नेता अधिकारी के इसे लेकर चर्चाएं क्यों
    • ऑनलाइन मतदान की व्यवस्था होती है तो
    • पुजारियों का सम्मान बना रहे, मंदिरों में खजाने की निगरानी की हो व्यवस्था
    • आग की चपेट में फूलों की घाटी के सामने वाली पहाड़ियां
    • अफसर-डाक्टर बन शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले दो दबोचे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 24 जिलों में 26 से 30 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
    देश

    यूपी के 24 जिलों में 26 से 30 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

    adminBy adminSeptember 26, 2025No Comments190 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 26 सितंबर। उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 25 से 30 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल बरस सकते हैं। लखनऊ स्थित मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है, ताकि लोग अपने रोजमर्रा के कामों और खेती-बाड़ी में सतर्क रहें।

    पिछले 24 घण्टों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 6.2 मिमी के सापेक्ष 1.9 मिली मीटर रिकॉर्ड की गयी जो सामान्य से 70 प्रतिशत कम है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 3 मिमी के सापेक्ष 0 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई.

    मौसम विभाग के अनुसार यूपी के 24 जिलों लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, कानपुर नगर, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, वाराणसी, सन्तरविदास नगर, चन्दौली, मिर्जापुर, मऊ, बलिया में आज भारी बारिश होने की संभावना है.

    कब विदा होगा मानसून
    बिजनौर (पश्चिमी उत्तर प्रदेश)- 27 सितम्बर
    आगरा (पश्चिमी उत्तर प्रदेश)- 28 सितम्बर
    बरेली (पश्चिमी उत्तर प्रदेश)- 29 सितम्बर
    झांसी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश)- 30 सितम्बर
    मैनपुरी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश)- 30 सितम्बर
    कानपुर (पूर्वी उत्तर प्रदेश)- 03 अक्टूबर
    लखनऊ (पूर्वी उत्तर प्रदेश)- 03 अक्टूबर
    प्रयागराज (पूर्वी उत्तर प्रदेश)- 04 अक्टूबर
    गोरखपुर (पूर्वी उत्तर प्रदेश)- 04 अक्टूबर
    वाराणसी (पूर्वी उत्तर प्रदेश)- 04 अक्टूबर

    मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. दिन में अचानक मौसम में परिवर्तन हो सकता है, जिसके चलते कुछ जगह पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो मानसून की वापसी शुरू हो गई है. लेकिन, पश्चिम बंगाल की खाडी में बने वेदर सिस्टम के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज यानी शुक्रवार से मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी.
    मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 25 सितंबर को बारिश होने की संभावना है। वहीं, 26 से 30 सितंबर तक पूरे यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। विशेष रूप से मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हरकी पैड़ी पर गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध, रील बनाना भी पूरी तरह रोक

    January 16, 2026

    रहमान साहब काम ना मिलने की असफलता छिपाने के लिए सांप्रदायिक जैसे शब्दों का उपयोग ना ही कीजिए

    January 16, 2026

    ईरान की बदलती स्थिति को देखते हुए उन भारतीय नागरिकों की वापसी की तैयारी

    January 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.